फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shortest Living Animals: इन जानवरों की आयु होती है बहुत कम, एक जीव की उम्र होती है महज 24 घंटे

Fri, 15 Dec 2023 08:14 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जीवों की आयु - फोटो : pexels.com
पृथ्वी पर जीवों की लाखों प्रजातियां पाई जाती हैं, ये सभी अपने आप में विशेष होती हैं। कुछ सुनहरे रंग के कारण लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनते हैं तो कुछ अपने भारी भरकम वजन के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। ग्रीनलैंड शार्क को पृथ्वी पर सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले जानवरों में से एक माना जाता है, इसका जीवनकाल 500 साल तक हो सकता है। इसके अलावा कछुए का जीवनकाल 150 साल तक का माना जाता है। पर इस लेख में हम आपको ऐसे जीवों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका जीवनकाल बहुत कम होता है। 

नेचर और एनिमल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कुछ जीवों की आयु तो इतनी कम होती है कि वे मजह एक दिन ही जीवित रहते हैं। आइए ऐसे ही कम आयु वाले जीवों-कीड़ों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
तितली - फोटो : pexels
कुछ हफ्तों तक जीवित रहती हैं तितलियां

क्या आप जानते हैं तितलियों का जीवनकाल केवल कुछ हफ्तों से लेकर कुछ महीनों तक होती है। अमेरिकी कॉपर प्रजाति वाली तितलियों का जीवनकाल लगभग दो सप्ताह तक ही होती है। तितलियां फूलों से परागकण लेकर पौधों के विकास में बहुत सहायक जीव होती है। पर इनकी आयु 60-80 दिनों तक से अधिक नहीं होती है।
विज्ञापन

3 of 5
गिरगिट - फोटो : Pexels.com
गिरगिट की आयु

तितलियों के अलावा, रंग बदलने के लिए मशहूर जीव गिरगिट भी बहुत कम समय तक जीवित रहते हैं। गिरगिटों की एक प्रजाति लैबोर्ड्स चैमेलियॉन जिसे फ्रेंच एक्सप्लोरर जीन लैबोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये जीव 4 से 5 महीने ही जीवित रहते हैं। गिरगिटों की अन्य प्रजातियों की भी उम्र इसी के आसपास होती है।

4 of 5
मक्खी - फोटो : istock
मक्खी का जीवन सबसे कम

मक्खी का जीवनकाल सबसे छोटा होता है, चाहे आप किसी भी प्रजाति की बात कर रहे हों ये आमतौर पर एक से डेढ़ दिन ही जीवित रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मेफ्लाई मक्खी का औसत जीवनकाल केवल 24 घंटे होता है। कुछ मक्खियों की प्रजातियों की आयु कुछ सप्ताह तक की भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fly - फोटो : istock
फ्रूट फ्लाई मक्खी का जीवनकाल

फ्रूट फ्लाई बेहद छोटी मक्खियां होती हैं जो केवल कुछ इंच की ही होती हैं। ये सड़े हुए फलों पर बैठती हैं। मक्खियों की ये प्रजाति डेढ़ माह से अधिक नहीं होती है। माना जाता है कि फ्रूट फ्लाई अपने जीवनकाल में दो हजार तक अंडे दे सकती है और ये अंडे औसत 12 दिनों में तैयार होकर मक्खियों में परिवर्तित हो जाती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें