आंखों को स्वस्थ रखने के करें प्रयास
- फोटो : iStock
ड्राई आइज की समस्या से बचाव कैसे करें?
नेत्र रोग विशेषज्ञ कहते हैं, अपनी आंखों को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास करें। आहार, लाइफस्टाल को ठीक रखने के साथ पलकों को झपकाने जैसे अभ्यास आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकते हैं।
- धुंआ, हवा और एयर कंडीशनिंग से बचने की कोशिश करें।
- स्क्रीन टाइम को कम करें।
- जब आप बाहर हों तो रैपराउंड धूप का चश्मा पहनें।
- खूब पानी पिएं- हर दिन 8 से 10 गिलास पानी पीने की कोशिश करें।
- बिना डॉक्टरी सलाह के आंखों में किसी आई ड्राप का इस्तेमाल न करें।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।