नींबू के फायदे
- फोटो : iStock
दर्द से राहत
नींबू कई तरह के दर्द में भी फायदेमंद होता है। पेट दर्द हो या दांत दर्द, जोड़ों व कान के दर्द में नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं।
पेट दर्द- पेट दर्द से राहत पाने के लिए अजवाइन, जीरा और चीनी को बराबर मात्रा में बारीक पीस लें। नमक और थोड़ा नींबू का रस मिलाकर गर्म पानी के साथ खाएं।
दांत दर्द- अगर दांत में दर्द हो रहा है तो 2-3 लौंग पीसकर इसमें नींबू का रस मिला लें और प्रभावित दांत में लगाकर हल्की उंगली से मले।
जोड़ों का दर्द - जोड़ों में दर्द की समस्या से परेशान है तो नींबू के रस की मालिश करने या नींबू का पानी पीने से फायदा मिलता है।
----------
नोट: यह लेख आहार और पोषण विशेषज्ञ हिमांशु राय के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। हिमांशु राय दिल्ली के जाने-माने पोषण विशेषज्ञ हैं।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।