कोरोना के नए वैरिएंट्स की संक्रामकता
- फोटो : Pixabay
भारत में संक्रमण की स्थिति
शनिवार को अपडेट किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में 51 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं, इसके साथ देश में इस समय कोरोना के कुल केस लोड 359 हो गया है। देश में कोविड-19 के अब तक कुल मामलों की संख्या 4.49 करोड़ (4,49,99,561) हो गई है, मरने वालों की संख्या 5,32,037 है। राष्ट्रीय स्तर पर बीमारी से रिकवरी की दर 98.81 प्रतिशत है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस समय कोरोना की स्थिति काफी नियंत्रित है, हालांकि इसके जोखिमों को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। जिस तरह से कई देशों में कोरोना के मामले बढ़े हैं, ये भारत के लिए भी चेतावनी वाली स्थिति है।