मस्तिष्क पर दिखे कोरोना के दुष्प्रभाव
- फोटो : istock
इन अंगों पर देखे गए दुष्प्रभाव
इससे पहले के भी कई अध्ययनों में शरीर पर कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभावों का पता लगाने की कोशिश की गई थी, जिसमें मस्तिष्क, पाचन अंगों पर इसके असर के बारे में बताया गया था, हालांकि यह अपने आप में पहला व्यापक अध्ययन है, जिसमें पूरे शरीर पर इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानने के लिए अध्ययन किया गया है।
ऑटोप्सी आधारित शोध में पाया गया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति में वायरल आरएनए का सबसे अधिक दुष्प्रभाव वायुमार्ग और फेफड़ों के ऊतकों पर होता है। कुछ स्थितियों में मस्तिष्क, आंत, हृदय, किडनी, आंख, एडर्नल ग्लैंड्स और लिम्फ नोड्स को भी यह प्रभावित कर सकता है।