कोरोना बढ़ते संक्रमण के बीच लोगों को इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता दुरुस्त बनाए रखने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फल, सब्जी और अन्य फूड सप्लीमेंट की बिक्री भी खूब बढ़ी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और आयुष मंत्रालय की ओर से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा, च्यवनप्राश, आयुवेर्दिक गुणों से भरपूर चीजों और मसालों का सेवन करने की सलाह दी गई है। इस बीच कोलकाता में एक दुकान में 'इम्यूनिटी संदेश' नाम की मिठाई तैयार की गई है, जिसके बारे में दुकानदार का दावा है कि यह शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाती है। इस मिठाई की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है।