लोग अक्सर मधुमेह से बचने और स्वाद को बनाए रखने के लिए शुगर फ्री का सहारा लेते हैं पर क्या आप जानते हैं आपकी ये कोशिश बिल्कुल बेकार है। ऐसा करने से मधुमेह कम नहीं बल्कि बढ़ जाती है। जी हां ये हम नहीं एक रिसर्च ने दावा किया है।
पढ़ें- पुरुषों में शारीरिक कमजोरी दूर करती है ये सब्जी, जानें इसके दूसरे फायदे
विज्ञापन
2 of 3
साइंस नेचर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि आर्टिफिशियल स्वीटर 3 तरह के होते हैं। एसपारटेम,सूक्रोज और सैकरीन। ये शोध चूहों पर किया गया था। जिन चूहों को एनएएस दी गई उनमें बिमारियों से लड़ने वाले बैक्टीरिया कमजोर पाए गए लेकिन जिन चूहों को पानी में चीनी घोलकर पिलाई गई उन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा।
दोनों तरह के चूहों के मल को उन जीवों को खिलाया गया जिनकी आंतों में बैक्टीरिया नहीं होते थे लेकिन कृत्रिम मिठास की गोलियां खाने वाले चूहों का मल खाने वाले जीवों में रक्त शर्करा का स्तर तेजी से बढ़ गया।