फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन छह आदतों की वजह से होती है कब्ज, भूलकर भी न खाएं ये चार चीजें

Sat, 19 Oct 2019 04:01 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
कब्ज भले ही आम समस्या हो लेकिन इसे नजरअंदाज करना सही नहीं है। अक्सर जीवनशैली में होने वाले बदलाव और खान-पान पर ध्यान न देने की वजह से ऐसा हो सकता है। आपके कई ऐसे फूड हैं जिन्हे खाने से ही कब्ज की समस्या गंभीर रूप लेती है। वहीं कुछ फूड ऐसे भी हैं जिन्हे खाने से इस समस्या का समाधान भी हो सकता है। लेकिन शायद आपको ये जानकारी नहीं होगी कि कौन सी चीजें कब्ज में नहीं खानी चाहिए। ताकि सिरदर्द, पेट में मरोड़ और ब्लॉटिंग जैसी समस्याओं से बचा जा सके। 
विज्ञापन

2 of 6
दूध के उत्पाद
दूध से बनी कोई भी चीज खाने से कुछ लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। दूध की चीजों में लैक्टोज पाया जाता है और कुछ चीजों में वसा की मात्रा ज्यादा होने वजह से कब्ज हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
चावल 
चावल बहुत आसानी से पचता नहीं है। सफेद चावल में भूरे रंग के चावल की तुलना में ज्यादा फाइबर होता है। कब्ज के दौरान, सफेद चावल के सेवन से बचना चाहिए।

4 of 6
लाल मांस 
अक्सर लाल मांस खाने से ये आपके आहार में फाइबर की जगह लेने लगता है। अधिक मात्रा में लाल मांस खाने से पेट हमेशा भरा हुआ महसूस होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : facebook
बेकरी उत्पाद 
कूकीज, पेस्ट्री, केक ऐसी चीजें हैं जिन्हे हमेशा खाने का मन करता है। लेकिन ये कब्ज की समस्या बढ़ा सकते हैं। इन चीजों में फाइबर कम मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में कम फैट वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कब्ज के कारण
  • पानी कम पीना
  • तले हुए भोजन का ज्यादा सेवन
  • डाइटिंग करना
  • पेन किलर का ज्यादा सेवन
  • लगातार एक जगह पर बैठे रहना
  • एक ही तरह का भोजन करना भी है नुकसानदेह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें