फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके बच्चे में दिखाई देते हैं ये लक्षण तो पेट में हो सकते हैं कीड़े, जानें क्या है उपाय

Sun, 03 Mar 2019 12:26 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
stomach pain - फोटो : Social Media
पेट में कीड़े होना आम बात हो गया है। बड़े और बच्चों दोनों के साथ यह समस्या हो रही है। पेट में कीड़े होने के कई कारण होते हैं जैसे- गलत खान-पान, गंदे हाथों से भोजन करना, खुले में रखें हुए खाना को खाना, खट्टी मिट्ठी वस्तुएं को खाना, दिन भर आराम करना और परिश्रम न करने से पेट में कीड़े पैदा होने लगते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
पेट में कीड़े होना - फोटो : social media
पेट में दो तरह के कीड़े पाए जाते हैं। प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दो तरह के कीड़े होते हैं। प्रत्यक्ष रूप में पाए जाने वाले कीड़े को हम अपनी आंखों से देख सकते हैं तो वहीं अप्रत्यक्ष कीड़े को खुले आंखों से नहीं देख सकते हैं, इसके लिए हमें डॉक्टर की मदद लेनी पड़ती है।जो लोग साफ पानी नहीं पीते हैं उनके पेट के अंदर कीड़े जल्दी पैदा होते है। आपको बता दें कृमि कीड़े मल, कफ, रक्त के साथ हमारे शरीर से बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पेट में कीड़े होना - फोटो : social media
जब पेट में कीड़े हो जाते हैं उस वक्त आपके पेट में हर वक्त दर्द रहता है। आंखे लाल रहती हैं। जीभ का रंग सफेद नजर आता है। मुंह से बदबू आने लगती है। इसके साथ ही रात को सोते समय जिसका दांत वजता है तो समझ लो उसके पेट में कीड़े हैं। 

4 of 5
mango - फोटो : social media
कीड़ों से छुटकारा आप कुछ घरेलू उपचार से भी पा सकते हैं। पेट में पड़े कीड़े अगर ज्यादा परेशान कर रहे हैं तो उनसे छुटकारा  पाने के लिए आम की गुठली का सेवन करें। ऐसा करने से कीड़े मल के रास्ते बाहर निकल जाएंगे। कच्चे आम की गुठली का चूर्ण  दही या पानी के साथ सुबह शाम करें। कुछ समय तक इसके लगातार सेवन से पेट के कीड़े पूरी तरह से खत्म हो  जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पेट में कीड़े होना - फोटो : social media
जब आपके पेट में कीड़ा हो जाए तो अपने खाने पर ध्यान देना चाहिए। खाना घर का ही खाना चाहिए। बाहरी खाने से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। चाइनीज खाना खाने से भी पेट में कीड़े होने की आशंका ज्यादा बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें