फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों की ठोड़ी पर अचानक उगने लगे हैं बाल तो हो सकती है ये बड़ी वजह, तुरंत करें डॉक्टर से संपर्क

Sun, 17 Feb 2019 01:56 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
skin hair - फोटो : social media
कुछ महिलाएं और खासतौर पर लड़कियां अपने शरीर पर निकल रहे अनचाहे बालों से परेशान रहती हैं। शरीर के अनचाहे बाल उनकी सुंदरता को खराब कर देते हैं। ऐसे में उन्हें कई बार समझ नहीं आता कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। चेहरे पर अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए वह कई तरह का इलाज कराना शुरू कर देती हैं, जिसका सीधा असर उनके स्वास्थ पर पड़ता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो आप सबसे पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें। आइए आपको बताते हैं लड़कियों की ठोड़ी पर क्यों उग जाते हैं अनचाहे बाल और क्या हो सकता है इसका इलाज?
विज्ञापन

2 of 5
skin hair - फोटो : social media
आमतौर पर लड़कियों की ठोड़ी पर बाल आना शरीर में हो रहे कई बदलावों की ओर संकेत करता है। कई बार शरीर में हार्मोन के स्तर पर में बदलाव होने के कारण होता है। लेकिन आपके साथ भी ऐसा कुछ हो रहा है अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें। जहां लड़कियों की ठोड़ी पर बाल आने की वजह है इसकी वजह शरीर में एण्ड्रोजन हार्मोन की मात्रा है। इस हार्मोंस की मात्रा यदि कम या ज्यादा हो जाए तो इससे होने वाले बदलाव भी शरीर में तुरंत दिखाई देते हैं। दरअसल, यह हार्मोन ज्यादा मात्रा में बनना शुरू हो जाता है तब समस्या ज्यादा बढ़ सकती है। हालांकि अमेरिका में हुए एक रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि यह ज्यादातर लोगों में ठोड़ी पर बाल आना आनुवांशिक होता है। आगे जानिए क्या है बीमारी का नाम?
विज्ञापन

3 of 5
skin hair - फोटो : social media
न्यूयॉर्क टाइम्स में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर आपके चेहरे पर या फिर ठोड़ी पर पुरुषों जैसे काले घने बाल निकल रहे हैं इसका मतलब है आप पॉलीसिस्टिक डिम्बग्रंथि सिंड्रोम या पीसीओएस से ग्रस्त हैं। अगर आपके शरीर पर ऐसे काले घने बाल निकल रहे है तो इसे हिर्सुटिज़्म कहते हैं। आपके जानकारी के लिए बता दें बालों के साथ मुंहासे और मानसिक धर्म में समस्या भी हो जाता है। कुछ महिलाओं का वजन भी कम होने लगता है।

4 of 5
skin hair - फोटो : social media
कई बार ये समस्या उन महिलाओं के साथ भी हो जाती है। जो ज्यादा पावर कि दवाइयां लेती हैं। जैसे में अगर किसी महिला को अस्थमा या फिर गठिया जैसी बीमारी है, उन्हें स्किन पर बाल निकले की समस्या होनी शुरू हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
skin hair - फोटो : social media
आपको अपनी स्किन और स्वास्थ का खुद ध्यान रखना होगा। आवश्यकता से ज्यादा किसी भी दवा का सेवन न करें ऐसा करना आपको बीमार कर सकता है। आपके शरीर पर अनचाहे बाल भी निकल सकते हैं। ऐसे में आपको अपने स्वास्थ का पूरा ख्याल रखते हुए किसी भी दवा को खाने से पहले डॉक्टर का सलाह लेना न भूलें।  


नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। यदि आप इस तरह की बीमारी के किसी लक्षण से गुजर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें