फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सही समय पर ऐसे पहचानें माइग्रेन के लक्षण, पांच उपायों से मिल सकती है राहत

Sat, 17 Aug 2019 05:51 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : pixa
माइग्रेन की समस्या से आजकल बहुत से लोग घिरे हुए हैं। सिर में होने वाली इस समस्या में ज्यादातर आधे सिर में दर्द होता है। लेकिन बहुत बार पूरे सिर में हो रहे दर्द को लेकर लोग लापरवाही कर देते हैं। जबकि यह भी एक तरह का माइग्रेन ही होता है। इसमें दर्द एक घंटे से लेकर पूरे 72 घंटे तक हो सकता है। अगर आपको भी इस तरीके से सिर में दर्द होता है तो सबसे पहले इसके कारण जाने कि ये माइग्रेन के लक्षण हैं या नहीं।
 
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : pixa
कैसे होता है माइग्रेन
माइग्रेन की समस्या का सबसे बड़ा कारण मस्तिष्क में न्यूरोकेमिकल बदलाव और रसायनों खासतौर पर सेरोटोनिन में असतुलन की वजह से माइग्रेन की परेशानी हो जाती है। सेरोटोनिन का स्तर कम होने पर न्यूरोपेप्टाइड का स्राव मस्तिष्क के बाहरी हिस्से में पहुंच कर माइग्रेन पैदा करता है। लेकिन फिर भी माइग्रेन के ठीक-ठीक कारणों के बारे में अभी भी चिकित्सकों में मतभेद रहता है। माइग्रेन के होने के ये कारण प्रमुख रूप से जिम्मेदार हैं।
 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : pixa
ये हैं कारण 
अगर किसी के परिवार में पहले से ही माइग्रेन की समस्या होती है तो संभव है कि आगे आने वाली पीढ़ी को ये परेशानी हो जाए। इसके साथ ही शरीर में हो रहे कई तरह के बदलाव के कारण भी माइग्रेन की समस्या हो जाती है। इसलिए यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में होती है। मासिक धर्म, रजनोवृत्ति और गर्भावस्था के कारण महिलाओँ में सिर दर्द की शिकायत हो जाती है।

 

4 of 8
एलोपैथी की कुछ दवाओं के वजह से भी माइग्रेन हो सकता है। इसीलिए महिलाओं में गर्भनिरोधक गोलियों को लेने के कारण भी माइग्रेन हो जाता है। कई बार रोशनी या तेज महक, शोर-शराबा या किसी संवेदनात्मक उत्तेजना की वजह से भी माइग्रेन की बीमारी हो जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : pixa
लक्षण पहचानें
माइग्रेन की पहचान ऑरा से की जाती है। ऑरा दृष्टि संबंधी ऐसा लक्षण है, जिसमें रोगी को रह-रहकर आड़ी-टेढ़ी रेखाएं, रोशनी की चमकदार लकीरें और आंखों के सामने काले-काले धब्बे दिखाई देते हैं। इसके अलावा मरीज के आधे सिर में तीव्र दर्द महसूस होता है। तेज गंध या आवाज से भी संवेदनशीलता बढ़ जाती है।

 
विज्ञापन

6 of 8
 सिर दर्द के साथ बार-बार मूत्र त्याग की इच्छा होती है। दिन भर बेवजह की उबासी रहती है। माइग्रेन के चलते कुछ लोगों में खाने की इच्छा बढ़ जाती है और आंखों में तेज दर्द होने लगता है, मिचली और उल्टी आती है।
 
विज्ञापन

7 of 8
घरेलू उपाय जो लाभदायक हैं
अगर किसी को सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा है तो अदरक के टुकड़े खाएं। इससे मिचली की समस्या से भी राहत मिलती है। जिस हिस्से में सिर के दर्द हो रहा हो उस तरफ पिपरमिंट का तेल लगाने से भी फायदा होता है। इसके अलावा प्राकृतिक चिकत्सा में बताया गया है कि नाक से कुछ दिन भाप लिया जाए तो माइग्रेन ठीक हो सकता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : pixa
और भी हैं उपचार 
माइग्रेन की बीमारी को योग व प्राणायाम से भी ठीक किया जा सकता है। योग में बहुत से आसन है जिसकी मदद से इस बीमारी में आराम मिलता है। इसके अलावा प्राकृतिक चिकित्सा, आयुर्वेद से भी राहत मिलती है। लेकिन अगर इन पद्धतियों से फायदा न पहुंचे तो डॉक्टर के पास उचित सलाह के लिए जरूर जाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें