मौसम बदलते ही हर किसी को मच्छरों से फैलने वाली डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी जानलेवा बीमारियों का खतरा सताने लगता है। बात अगर चिकनगुनिया की करें तो इस रोग में लम्बें समय तक जोडों में दर्द बना रहता है। पर क्या आप जानते हैं चिकनगुनिया नाम की बीमारी को आखिर चिकनगुनिया क्यों कहा जाता है। तो आपको पहले ही बता दें कि इस बीमारी का चिकन या मुर्गी से कोई ताल्लुक नहीं है, इस बीमारी के नाम की कहानी काफी दिलचस्प है।