फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमक के पानी से नहाने के हैं अनेक फायदे, जानकर आप भी हो जाएगे हैरान

Thu, 21 Feb 2019 01:14 AM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
namak ka pani - फोटो : social media
खाना आप चाहे कितना भी स्वादिष्ट बना लें। लेकिन उसमें नमक नहीं होगा तो आपके खाने का स्वाद फीका पड़ जाएगा। बिना नमक के आप बहुत दिनों तक नहीं रह सकते हैं। हमारे जीवन में नमक का बहुत महत्व है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं नमक हमारे खाने के टेस्ट को बढ़ाने के साथ-साथ हमें और भी कई बीमारियों से बचाता है। आइए जानते हैं नमक के फायदे और इसे कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
namak ka pani - फोटो : social media
अगर आप अपने नहाने के पानी में नमक डालकर नहाएं तो आप कई बीमारियों और इंफेक्शन से बच सकते हैं। जी हां, नमक के पानी से नहाने से कई रोग दूर हो जाते हैं। जब आपको तेज बुखार हो तो ऐसे में आप गुनगुने पानी में एक से दो चम्मच नमक और कुछ बूंद नारियल का तेल डालकर नहाने से आपको जुकाम और सर्दी में राहत मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
namak ka pani - फोटो : social media
इतना ही नहीं मांशपेशियों का दर्द भी नमक वाले पानी से नहाने से दूर हो जाता है। इसके साथ ही यह आपके शरीर में कैल्शियम की कमी भी दूर करता है और आपके नाखून को मजबूत बनाए रखता है। नमक के पानी से नहाने से खुजली की समस्या दूर होती हैं और आपको नींद भी अच्छी आती है, व आपका दिमाग तरोजाजा रहता है। लगातार नमक के पानी से नहाने से आप खुद को पहले से ज्यादा अच्छा महसूस करते हैं। 

4 of 5
namak ka pani - फोटो : social media
नमक के पानी से नहाने से आप शारिरिक रूप से मजबूत तो रहते ही हैं साथ में आप मानसिक रूप से भी सही रहते हैं। जैसे तनाव, खुश, शांति, स्ट्रेस फ्री महसूस करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
namak ka pani - फोटो : social media
अगर आप किसी गंभीर बीमारी के शिकार हैं तो बिना डॉक्टर के सलाह के नमक के पानी से न नहाएं ऐसा करना आपके स्वास्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें