चीन में पिछले साल दिसंबर में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया था और उसके बाद से लेकर अबतक इस वायरस ने दुनियाभर में तबाही मचा रखी है। इसकी अबतक न तो कोई निश्चित दवा बन पाई है और न ही जनसाधारण के लिए कोई वैक्सीन ही तैयार हो पाई है। इसके लक्षणों से लेकर बचाव और इलाज को लेकर लगातार शोध हो रहे हैं। इन चार महीनों में इससे जुड़े मेडिकल साइंस में कई ऐसे नए शब्द सामने आए, जिनके बारे में हमने या तो पहली बार सुना या फिर बहुत कम ही सुना हो। पहले जहां क्वारंटीन, आइसोलेशन, लॉकडाउन और हॉटस्पॉट जैसे शब्द सामने आए तो वहीं पिछले कुछ दिनों में एंटीबॉडी टेस्ट, पूलिंग सैंपल जैसे शब्द सामने आए हैं। आइए, जानते हैं इनके बारे में: