फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Drug: कोरोना मरीजों के इलाज में कारगर दवा 'फेविपिर' लॉन्च, जानें कितनी कीमत में कहां और कैसे मिलेगी

Thu, 30 Jul 2020 05:27 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Coronavirus drug Favipiravir - फोटो : Amar Ujala/Social media
कोरोना वायरस से जंग में पिछले कुछ दिनों में वैज्ञानिक और शोधकर्ताओं को कई बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कोरोना की कई सारी वैक्सीन ह्यूमन ट्रायल में बेहतर साबित हुई हैं तो वहीं दूसरी ओर इसके इलाज के लिए कई कारगर दवाएं भी सामने आई है। पहले जहां रेमडेसिविर के कोरोना के इलाज में कारगर होने की बात सामने आई थी, वहीं उसके बाद गंभीर संक्रमण में जान बचाने वाली दवा डेक्सामेथासोन के ट्रायल में सफल साबित होने पर इस्तेमाल की अनुमति मिली। इसके अलावा हल्के लक्षणों वाले मरीजों के लिए फैबिफ्लू नाम से भी दवा सामने आई। अब भारत में भी दवा कंपनी हेटोरो ने भी कोरोना के इलाज में कारगर दवा को बाजार में उतारा है। 
विज्ञापन

2 of 6
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • खबरों के मुताबिक, भारतीय औषधि महानियंत्रक (DCGI) ने कंपनी को फेविपिराविर दवा बनाने और उसकी मार्केटिंग की अनुमति दी है। कंपनी ने भारत में इसे 'फेविपिर' नाम से बाजार में उतारा है। फार्मा कंपनी हेटोरो ने बुधवार को बताया कि कोरोना के इलाज के लिए कंपनी ने 'फेविपिर' नाम की गोली बाजार में उतारी है। यह गोली हल्के और मध्यम लक्षण वाले कोरोना पीडि़तों के इलाज में कारगर होगी। 
विज्ञापन

3 of 6
रेमडेसिविर -कोविफोर - फोटो : Hetero website
  • इस दवा की कीमत 59 रुपये प्रति टैबलेट है। कंपनी इससे पहले कोरोना के इलाज में कारगर कोविफोर को लॉन्च कर चुकी है, जो रेमडेसिविर का वर्जन है। क्लीनिकल ट्रायल में इस दवा के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। उम्मीद की जा रही है इस दवा से कोरोना मरीजों को बहुत राहत मिलेगी।

4 of 6
Coronavirus Drug Update - फोटो : Pixabay/Amar Ujala
  • फेविपिर नाम की इस दवा की मार्केटिंग और डिस्ट्रीब्यूशन हेटोरो हेल्थकेयर लिमिटेड करेगी। यह दवा बुधवार से ही भारतीय बाजार में उतार दी गई है और खुदरा दवा दुकानों पर भी उपलब्ध करा दी गई है। हालांकि दवा खरीदने के लिए डॉक्टर का पर्चा दिखाना होगा। कंपनी ने यह दवा देश में ही बनाई है और दावा है कि इसे तैयार करने में अंतरराष्ट्रीय मानकों का पूरा पालन किया गया है।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मालूम हो कि इससे पहले ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स कंपनी (Glenmark Pharmaceuticals) को कोविड-19 के लिए एंटीवायरल दवा फेविपिराविर(Favipiravir) बनाने और मार्केटिंग की अनुमति मिली थी, जिसके बाद कंपनी ने फैबिफ्लू (FabiFlu) नाम से यह दवा तैयार की। खबरों के मुताबिक, कोरोना के शुरुआती मरीजों के इलाज के लिए एंटीवायरल दवा फेविपिराविर को फैबिफ्लू नाम से तैयार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स के मुताबिक, उसकी दवा 200 एमजी के टैबलेट में उपलब्ध है। इसके एक पत्ते में 34 टैबलेट होते हैं, जिसकी कीमत 3,500 रुपये है। यानी एक टैबलेट की कीमत 103 रुपये है। ग्लेनमार्क की दवा, हेटिरो की दवा की तुलना में महंगी है। हालांकि ग्लेनमार्क की दवा फैबिफ्लू की तुलना में हेटिरो कंपनी की फेविपिर जेनरिक दवा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें