Kidney Stones Symptoms: किडनी स्टोन यानी गुर्दे की पथरी एक बहुत ही दर्दनाक स्वास्थ्य समस्या है, जो किसी भी उम्र के व्यक्ति को प्रभावित कर सकती है। ये छोटे-छोटे पत्थर, जो असल में कठोर पत्थरों जैसे होते हैं, जो शरीर में मौजूद खनिज और नमक से बनते हैं। ये स्टोन जब किडनी से निकलकर मूत्रवाहिनी में आते हैं, तो असहनीय दर्द का कारण बनते हैं। अक्सर लोग पेट के दर्द को गैस या अपच समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन अगर यह दर्द बहुत तेज हो और इसके साथ कुछ और लक्षण भी दिखें, तो यह किडनी स्टोन का संकेत हो सकते हैं।
किडनी स्टोन का मुख्य कारण कम पानी पीना, गलत खान-पान और कुछ अनुवांशिक कारण हो सकते हैं। इस दर्द की पहचान करना और समय पर इसका इलाज करना बहुत जरूरी है, क्योंकि अगर इसे नजरअंदाज किया जाए तो यह किडनी को स्थायी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए आइए इस लेख में किडनी में स्टोन होने के कुछ लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।