फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Stone: क्या खाएं और क्या नहीं? डॉक्टर ने साझा की पथरी के मरीजों के लिए 3 सबसे जरूरी बातें

Wed, 25 Feb 2026 05:54 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kidney Stone Prevention Diet: गुर्दे में पथरी होना एक गंभीर समस्या है जिससे बहुत से लोग परेशान हैं। आइए इस लेख में डॉक्टर से इसी विषय पर कुछ जरूरी बातें जानते हैं जिसका पालन करके आप न सिर्फ अपने किडनी स्टोन के जोखिम कम कर सकते हैं बल्कि अगर पहले से पथरी है तो उसे बढ़ने से भी रोक सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किडनी - फोटो : Freepik.com
Kidney Stone me Kya Khayen Kya na Khayen: किडनी में पथरी होना एक ऐसी गंभीर समस्या है जिसे अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो जानलेवा भी हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि हमारे देश की एक बड़ी आबादी इस समस्या से परेशान है। किडनी में पथरी होने का बाद अपने आहार में कुछ सावधानियां बरतनी जरूरी होती हैं। इसी विषय पर फेमस डॉक्टर प्रियंका सहरावत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है।

डॉक्टर ने बताया कि अधिकांश किडनी स्टोन्स 'कैल्शियम ऑक्सलेट' से बने होते हैं। जब मूत्र में कैल्शियम और ऑक्सलेट की मात्रा बढ़ जाती है, तो वे आपस में जुड़कर सख्त पथरी का रूप ले लेते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए, डॉक्टर ने तीन ऐसे नियम बताएं हैं जो न सिर्फ नई पथरी बनने से रोकते हैं, बल्कि पहले से मौजूद स्टोन को बढ़ने से भी रोक सकते हैं। अगर आप इन तीन नियमों का सख्ती से पालन करते हैं, तो किडनी स्टोन के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
नमक - फोटो : Adobe Stock
नमक का कम सेवन
किडनी स्टोन से बचने का पहला नियम है नमक की मात्रा कम करना। डॉक्टर प्रियंका बताती हैं कि 24 घंटे में नमक का सेवन 5 ग्राम से कम करने पर यूरिन में कैल्शियम का रिसाव काफी कम हो जाता है। चाहे वह साधारण रिफाइंड नमक हो या हिमालयन पिंक साल्ट, सभी में सोडियम की मात्रा लगभग समान होती है। जब शरीर में सोडियम अधिक होता है, तो किडनी यूरिन के जरिए अधिक कैल्शियम बाहर निकालती है, जो आगे चलकर पथरी का रूप ले लेता है।

ये भी पढ़ें- Cervical Cancer: क्या होता है HPV वायरस जिसकी सरकार ने मुफ्त की वैक्सीन? सरल शब्दों में समझें सब कुछ
विज्ञापन

3 of 5
विटामिन-सी - फोटो : Freepik.com
साइट्रस फलों का सेवन बढ़ाएं
किडनी में पथरी के जोखिम को कम करने के लिए डाइट में नींबू, संतरा, मौसमी और कीवी जैसे खट्टे फलों को शामिल करना जरूरी है। इनमें मौजूद 'साइट्रेट' यूरिन में कैल्शियम को जमने से रोकता है। साथ ही इसके विपरीत ऑक्सिलेट रिच फूड्स जैसे पालक, शकरकंद और चुकंदर का सेवन सीमित करना जरूरी है। जब यूरिन में ऑक्सिलेट कम होगा, तो कैल्शियम को बाइंड होने के लिए तत्व नहीं मिलेंगे और पथरी बनने की प्रक्रिया धीमी हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- Health Tips: बच्चे को लग गई है जाती हुई ठंड? डॉक्टर ने बताया जरूर बरतें ये सावधानियां

4 of 5
पीने का पानी - फोटो : Adobe Stock
हाइड्रेशन का नियम
डॉक्टर प्रियंका के अनुसार तीसरी और सबसे महत्वपूर्ण बात है पर्याप्त जल सेवन। कई वैज्ञानिक शोधों से यह साबित हो चुका है कि जो व्यक्ति प्रतिदिन कम से कम 2.5 लीटर पानी पीता है, उनमें किडनी स्टोन बनने की संभावना बहुत कम हो जाती है। पानी यूरिन को पतला रखता है, जिससे पथरी बनाने वाले खनिज आपस में जमा होकर पत्थर नहीं बन पाते। अगर आपको पहले से पथरी है, तो पानी उसे बाहर निकालने में मदद करता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किडनी - फोटो : Freepik
सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव है
डॉक्टर प्रियंका बताती हैं किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए महंगे इलाज से बेहतर जीवनशैली में ये तीन छोटे बदलाव करना है। नमक कम करें, खट्टे फलों का सेवन बढ़ाएं और खुद को हमेशा हाइड्रेटेड रखें। डॉक्टर प्रियंका सहरावत के अनुसार, अगर इन नियमों का नियमित पालन किया जाए, तो भविष्य में होने वाली दर्दनाक सर्जरी और दवाओं के भारी खर्च से बचा जा सकता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें