फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Stone: किडनी में स्टोन का शक है? कैसे लगाएं इसका पता, यहां जानिए सबकुछ विस्तार से

Mon, 19 May 2025 09:09 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर किडनी में स्टोन होने का शक है तो इसके लक्षणों पर ध्यान देना सबसे जरूरी हो जाता है। इस बारे में जानने से पहले ये समझ लेना जरूरी है कि आखिर किडनी स्टोन होता क्यों है?
विज्ञापन
1 of 5
किडनी में स्टोन की समस्या - फोटो : Freepik.com
किडनी में स्टोन (पथरी) की समस्या सभी उम्र के लोगों में बढ़ती हुई देखी जा रही है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को इससे बचाव के लिए उपाय करते रहने की सलाह देते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि खान-पान और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण ये समस्या बच्चों को भी प्रभावित कर रही है।

मायो क्लिनिक की रिपोर्ट से पता चलता है कि डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) किडनी में स्टोन होने का सबसे बड़ा कारण है। इसके अलावा जिन लोगों के शरीर में फैट बढ़ने लगता है उनको भी ये दिक्कत हो सकती है।

क्या आपको भी लगता है कि कहीं आपकी किडनी में तो स्टोन नहीं हो गया है? इसकी पहचान कैसे की जाए, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किडनी में पथरी का खतरा - फोटो : Adobe stock
किडनी में स्टोन का खतरा

अगर किडनी में स्टोन होने का शक है तो इसके लक्षणों पर ध्यान देना सबसे जरूरी हो जाता है। इस बारे में जानने से पहले ये समझ लेना जरूरी है कि आखिर किडनी स्टोन होता क्यों है?

किडनी स्टोन ठोस खनिज और लवणों के जमाव से बनती है। यूरिन में मौजूद रसायन और अन्य तत्व जैसे कैल्शियम, ऑक्सलेट, यूरिक एसिड आदि के अत्यधिक जमाव के कारण भी किडनी में स्टोन होने का खतरा बढ़ जाता है।

किडनी में स्टोन होने पर आपको कई तरह की दिक्कतें होनी शुरू हो जाती हैं, जिनपर ध्यान देकर आप पता कर सकते है कि कहीं आपको भी तो ये दिक्कत नहीं हो रही है। 
विज्ञापन

3 of 5
पेट में समस्याओं को न करें अनदेखा - फोटो : Freepik.com
किडनी स्टोन में क्या दिक्कतें होती है?

अगर आपकी किडनी में पथरी हो रही है तो सबसे पहले आपको पेट में तेज दर्द होता है। ये दर्द कमर के निचले हिस्से, पेट के एक ओर या पीठ में अचानक और तीव्र हो सकता है। इसके साथ कुछ अन्य लक्षणों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • दर्द अक्सर लहरों जैसी होती है, कभी बहुत ज्यादा, कभी कुछ कम।
  • स्टोन के कारण पेशाब में तकलीफ जैसे  पेशाब करते समय जलन या दर्द हो सकता है।
  • बार-बार पेशाब आना, लेकिन कम मात्रा में पेशाब होना भी किडनी स्टोन का संकेत हो सकता है।

4 of 5
किडनी की समस्याओं को न करें अनदेखा - फोटो : Freepik.com
इन तथ्यों को भी जानिए
  • अध्ययनों से पता चलता है कि 80% किडनी स्टोन कैल्शियम ऑक्सलेट के कारण होते हैं, जिसका मतलब है कि अगर आप अपने आहार में कैल्शियम ऑक्सलेट वाली चीजों की मात्रा कम कर लेते हैं तो इससे किडनी में स्टोन होने का खतरा भी कम किया सकता है।
  • इसी तरह नेशनल किडनी फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यदि किसी को एक बार स्टोन हुआ है, तो 50% आशंका होती है कि उसे अगले 5–10 वर्षों में दोबारा ये खतरा हो सकता है।
इस तरह के जोखिमों को ध्यान में रखते हुए सभी लोगों को अलर्ट रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किडनी स्टोन से बचे रहने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
किडनी स्टोन से बचे रहने के लिए क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि किडनी में स्टोन बनने के खतरे को कम करने के लिए सबसे जरूरी है भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी (दिन में 2.5 से 3 लीटर) पिएं। इसके अलावा अपनी डाइट पर ध्यान दें। ज्यादा नमक, ऑक्सलेट युक्त चीजें (पालक, बीट्स, चाय आदि) कम से कम खाएं।

कई अध्ययन बताते हैं कि खुद से दर्द निवारक लेते रहना भी किडनी में पथरी होने के खतरे को बढ़ा देता है।



------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें