Kidney Health Tips: शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए सभी अंगों का ठीक तरीके से काम करना आवश्यक माना जाता है। किडनी शरीर का एक अहम अंग है, जो विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने के साथ खून को साफ रखने में मदद करती है। किडनी, शरीर से पेशाब के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। साथ ही शरीर के तमाम रसायनों जैसे सोडियम, पोटेशियम और कैल्शियम को संतुलित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। किसी कारण अगर किडनी खराब हो जाती है तो शरीर के नुकसानदायक तत्व बाहर नहीं निकल पाते और धीरे धीरे शरीर के दूसरे हिस्सों में फैलकर जान का जोखिम बढ़ा सकते हैं। ऐसे में किडनी की सेहत की देखभाल करना बहुत अहम होता है। लेकिन आपके जीवन शैली में शामिल पांच आदतें किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं और किडनी को धीरे धीरे डैमेज कर सकती हैं। जानिए किडनी पर बुरा असर डालने वाली आदतों के बारे में।