फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Detox: क्या आपके गुर्दे में भी जमा हो गई है गंदगी? इन नेचुरल उपायों से किडनी को करें डिटॉक्स

Fri, 16 Jan 2026 08:43 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • Kidney Detox at Home: हमारे देश की एक बड़ी आबादी किडनी संबंधित की समस्याओं से परेशान है।
  • इसके पीछे कई कारण हैं, जिनमें एक बड़ा कारण है कि लोग समय समय पर किडनी को डिटॉक्स करने के बारे में कोई कदम नहीं उठाते हैं।
  • इसलिए आइए इस लेख में किडनी को डिटॉक्स करने के कुछ नेचुरल उपाय के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किडनी डिटॉक्स - फोटो : Adobe Stock
How to Clean Kidneys Naturally: हमारी किडनी शरीर से दिन-रात खून को छानने और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करती है। मगर आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर गुजरते दिन के साथ प्रोसेस्ड फूड का कंजंप्शन भी बढ़ता जा रहा है। इसके अलावा प्रदूषण भी किडनी को प्रभावित करने का एक बड़ा कारण है। बहुत से लोगों को अत्यधिक नमक और कम पानी पीने की आदत होती है, जो किडनी के काम का बोझ और बढ़ा देता है, ऐसे में उसमें गंदगी जमा होने लगती है।

जब किडनी सही ढंग से फिल्टर नहीं कर पाती, तो शरीर में क्रिएटिनिन और यूरिया जैसे हानिकारक तत्वों का लेवल बढ़ जाता है, जो आगे चलकर किडनी स्टोन या किडनी फेलियर का कारण बन जाता है। अक्सर हम गाड़ी की सर्विसिंग तो समय पर कराते हैं, लेकिन शरीर के इस सबसे महत्वपूर्ण फिल्टर को भूल जाते हैं।

अगर आपको दिनभर थकान के साथ टखनों में सूजन रहती है या यूरिन के रंग में बदलाव दिख रहा है, तो समझ लीजिए कि आपको किडनी को 'डिटॉक्स' करने की जरूरत है। कुछ आसान और नेचुरल उपायों को अपनाकर आप घर बैठे ही अपनी किडनी को डिटॉक्स कर सकते हैं और इसे गंभीर बीमारियों से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
किडनी में पथरी की शिकायत - फोटो : Adobe Stock
किडनी में गंदगी जमा होने के शुरुआती लक्षण क्या हैं?
किडनी अपनी तकलीफ का संकेत कुछ इस तरह देती है-
  • पर्याप्त पानी पीने के बाद भी पेशाब का रंग गहरा होना। ध्यान रखें कि अगर पेशाब में झाग आ रहा है तो ये एक गंभीर चेतावनी हो सकती है, ऐसे में तुरंत डॉक्टर से मिलें।
  • चेहरे, आंखों के नीचे हल्का सूजन आना और कई मामलों में पैरों के टखनों में भी परेशानी हो सकती है।
  • खून में टॉक्सिन्स बढ़ने से त्वचा में रूखापन और खुजली होने लगती है।
  • बिना कारण पसलियों के ठीक नीचे पिछले हिस्से में लगातार हल्का दर्द महसूस होना। इनमें कोई भी लक्षण अगर गंभीर रुप में दिखे तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें क्योंकि वो किडनी फेलियर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है।

 
ये भी पढ़ें- Frontotemporal Dementia: 24 की उम्र लेकिन दिमाग 70 साल का, डॉक्टर भी रह गए हैरान; जानिए इस दुर्लभ बीमारी के बारे में
विज्ञापन

3 of 5
किडनी में पथरी की शिकायत - फोटो : Adobe Stock
किडनी पर गंदगी का बोझ क्यों बढ़ जाता है?
किडनी के गंदगी जमा होने के पीछे हमारी ही कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं-
  • पानी की कमी: पर्याप्त पानी न पीने से किडनी में टॉक्सिन जमा करने का सबसे बड़ा कारण है। कम पानी पीने से किडनी गंदगी को बाहर नहीं धकेल पाती।
  • ज्यादा नमक और चीनी: नमक का सोडियम और चीनी का हाई लेवल किडनी की बारीक नसों को नुकसान पहुंचाता है।
  • पेनकिलर्स का अधिक सेवन: बिना डॉक्टर की सलाह के बार-बार दर्द निवारक दवाएं लेना किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
 
ये भी पढ़ें- Types of Headache: माथे में दर्द है या सिर के पिछले हिस्से में, अलग-अलग सिरदर्द के होते हैं अलग मायने

4 of 5
किडनी - फोटो : Freepik.com
नेचुरल डिटॉक्स से भविष्य में क्या लाभ होंगे?
नियमित डिटॉक्स करने से आपकी सेहत पर ये सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा-
  • किडनी की सफाई से कैल्शियम और यूरिक एसिड जमा नहीं हो पाते, जिससे स्टोन का खतरा टल जाता है।
  • किडनी स्वस्थ रहेगी तो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना आसान होगा।
  • टॉक्सिन्स बाहर निकलने से आप दिनभर अधिक ऊर्जावान और सक्रिय महसूस करेंगे।
  • समय पर सफाई भविष्य में होने वाले डायलिसिस के भारी खर्च और दर्द से बचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किडनी डिटॉक्स करने का बेस्ट तरीका - फोटो : Adobe Stock
इन जादुई ड्रिंक्स से करें किडनी की सफाई
  • किडनी डिटॉक्स के लिए आप छोटे-छोटे आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते हैं। रोजाना सुबह खाली पेट नींबू पानी का सेवन करें। इसके साथ ही आप धनिया का पानी या अदरक की चाय का सेवन भी कर सकते हैं।
  • नींबू का सिट्रिक एसिड स्टोन को बनने से रोकता है, जबकि धनिया एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक है जो गंदगी को बहा ले जाता है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पिएं।
  • इसके साथ ही अपनी दिनचर्या में नमक और चीनी का सेवन को सीमित करें और संतुलित रखें। इसके अलावा प्रोसेस्ड फूड्स से भी परहेज करें।
  • ध्यान रखें एक हेल्दी किडनी ही एक लंबी और रोग मुक्त जिंदगी की असली चाबी है।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें