प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
हमारी मेंटल हेल्थ को ठीक करने में हमारे खानपान पर काफी कुछ निर्भर करता है। इसलिए हमें इसका ध्यान जरूर देना चाहिए और विशेष रूप से सुबह के नाश्ते का। हम कई बार जल्दी दफ्तर, स्कूल, कॉलेज या अपने काम पर जाने की वजह से घर पर बने हेल्दी खाने को छोड़ जाते हैं, और फिर भूख लगने पर बाहर का खाना खा लेते हैं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। ऐसे में हमेशा सुबह भूखे पेट घर से जाने की जगह पर हमें घर पर बना भोजन जरूर करना चाहिए।