फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa chauth 2019: डायबिटीज है तो व्रत में कुछ बातों का ध्यान रखना है जरूरी

Wed, 16 Oct 2019 05:50 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
करवा चौथ का व्रत रखना हर सुहागन महिला को भाता है। इस व्रत में पति के लंबी आयु की प्रार्थना करते हुए पूरे दिन उपवास करना और शाम को चांद को देखकर व्रत तोड़ना होता है। लेकिन इस व्रत को करने के चक्कर में खुद न बीमार हो जाएं इसके लिए जरूरी है कि कुछ बातों का ध्यान रखें। क्योंकि आजकल बहुत सारी महिलाओं को डायबिटीज की समस्या रहती है। लेकिन खुशी के इस माहौल में अपनी सेहत के प्रति लापरवाही करने की बजाय कुछ बातों का ध्यान रखें ताकि आपका व्रत भी पूरा हो जाए और आपकी सेहत पर भी कोई असर न पड़े। तो आइए जानें कि डायबिटीज से पीड़ित महिलाओं को क्या ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
अगर आप डायबिटीज की मरीज हैं तो कार्बोहाइड्रेट का सेवन करें। यह आपके इंसुलिन का स्तर नियंत्रण में रखेगा। दिन में आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो सकता है, इसलिए यह जरूरी है कि आप अच्छी तरह से खाएं। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Pexels.com
आपको दूध और ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए। पूरे दिन आपका ब्लड शुगर लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है।  कार्बोहाइड्रेट के अलावा आपको फाइबर भी खाना चाहिए। इससे ब्लड शुगर को बनाए रखने में मदद मिलती है।

4 of 6
- फोटो : instagram
 ब्लड शुगर को बनाए रखने के लिए फायबर युक्त पदार्थ खाए जा सकते हैं। सरगी में खीर भी खा सकते हैं। इससे आपका शरीर दिनभर के उपवास के लिए तैयार हो सकेगा।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : social media
अपना व्रत कुछ मीठा खाकर तोड़ सकते हैं। यह आपके ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखेगा। इसके बाद आप मीठी मठरी खा सकती हैं। आप फलों का जूस पी सकती हैं। ध्यान रहे कि रात को हल्का खाना खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिनभर भूखा रहने से अगर आपको बेचैनी महसूस होती है तो तुरंत शुगर की जांच करें। व्रत के दौरान सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें