फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa chauth 2019: गर्भावस्था में रखा है करवा चौथ का व्रत तो इन बातों का रखें ध्यान

Thu, 17 Oct 2019 12:54 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : instagram
गर्भावस्था के दौरान हर महिला को विशेष ध्यान की जरूरत होती है क्योंकि होने वाली मां के खानपान का सीधा असर बच्चे की सेहत पर पड़ता है। अगर आप इस करवा चौथ पर गर्भवती है तो आपको व्रत करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। आगे की स्लाइड पर जानें व्रत करते समय क्या सावधानी रखनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 6
डॉक्टर से सलाह लें
अगर आप गर्भवती हैं तो व्रत करने से पहले अपने डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर  ले लें। अगर आपको प्रेग्नेंसी में थोड़ी भी दिक्कत होती है तो करवा चौथ का व्रत न करने में ही समझदारी है। लेकिन अगर आपकी डॉक्टर इजाजत दे  तो बेशक आप व्रत कर सकती हैंं।
विज्ञापन

3 of 6
दूध पिएं
अगर आपको व्रत करना ही है तो सुबह के समय खाई जाने वाली सरगी में चाय या कॉफी को शामिल न करें। इसके बजाय दूध पीना ज्यादा बढ़िया विकल्प होगा। क्योंकि दूध पीने से आपको भूख भी नहीं लगेगी और पेट में गैस की समस्या भी नहीं होगी।

4 of 6
भूख को न करें नजरअंदाज
अगर दिनभर में भूख लग रही है तो इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि आप के साथ एक जान और जुड़ी हुई है। अगर भूख लग रही है तो फलों का सलाद बना कर खा लें। इसमें नमक को शामिल न करें।
विज्ञापन

5 of 6
आराम करें
कुछ लोगों को व्रत वाला दिन लंबा लगता है। ऐसे में सुबह सरगी के बाद दिनभर आराम करें और शाम को पूजा के समय उठ जाएं। इस तरह से आपको थकान भी कम लगेगी और दिन भी आसानी से बीत जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खुद को रखें व्यस्त
अगर आराम करना सही नहीं लग रहा है तो कुछ काम करें। क्योंकि बहुत ज्यादा व्रत के बारे में सोचने से भूख ज्यादा लगती है। इसका सबसे बढ़िया उपाय है कि खुद को व्यस्त रखें. टीवी देखें या फिर पूजा की तैयारियों में लगी रहे। ऐसा करने से दिन भी निकल जाएगा और आपका व्रत भी पूरा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें