फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक हाईकोर्ट: जारी रहेगा हुक्के पर बैन, अध्ययनकर्ता बोले- ये 100 सिगरेट पीने जितना खतरनाक, कैंसर का खतरा

Tue, 23 Apr 2024 12:44 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हुक्का के हो सकते हैं कई दुष्प्रभाव - फोटो : istock
धूम्रपान संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। अध्ययनों के मुताबिक धूम्रपान फेफड़ों के कैंसर का प्रमुख कारक तो है ही इससे धमनियों, हृदय और मेटोबॉलिज्म पर भी नकारात्मक असर होता है। हुक्के के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए कर्नाटक में इसे प्रतिबंधित किया गया था। इस बैन के खिलाफ जारी याचिकाओं को अब कर्नाटक हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। उच्च न्यायालय ने कहा, हुक्के पर लगा प्रतिबंध जारी रहेगा इससे होने वाले दुष्प्रभाव उतने ही खतरनाक हैं जितने सिगरेट के। 

राज्य के भीतर सभी प्रकार के हुक्का उत्पादों की बिक्री, उपभोग, भंडारण, विज्ञापन और प्रचार पर प्रतिबंध लगाने वाली सरकारी अधिसूचना को चुनौती दी गई थी। सोमवार को फैसला सुनाते हुए हाईकोर्ट ने कहा, सिगरेट और अन्य उत्पादों पर चेतावनी लिखी होती है पर हुक्के पर कोई चेतावनी नहीं होती जबकि इसके दुष्प्रभाव सिगरेट और अन्य धूम्रपान उत्पादों से कहीं अधिक होते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सेहत के लिए हानिकारक है हुक्का - फोटो : istock
हुक्का सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक

याचिका की सुनवाई में कोर्ट ने कहा, अक्सर माना जाता रहा है कि हुक्का ज्यादा नुकसान नहीं करते हैं, जिसके कारण धड़ल्ले से हुक्का बार चलते हैं और बड़ी संख्या में युवा आबादी इन उत्पादों का इस्तेमाल भी करते हैं। हालांकि अध्ययनों से पता चलता है कि हुक्का पीने से हेपेटाइटिस-अल्सर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। हुक्के के पाइप को एक समूह में शेयर किया जाता है जिससे भी कई प्रकार की बीमारियों के विकसित होने का खतरा हो सकता है।

शोधकर्ताओं का मानना है कि सिगरेट और अन्य धूम्रपान उत्पादों जितना ही हुक्का भी खतरनाक है इसके सेवन को लेकर भी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन

3 of 5
हुक्का के साइड-इफेक्ट्स - फोटो : istock
हुक्के के धुंए में भी हानिकारक रसायन

अध्ययनों में चेतावनी दी जाती रही है कि सभी प्रकार के धूम्रपान उत्पाद संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। हुक्का में विशेष रूप से निर्मित तंबाकू मिश्रण को धूम्रपान के लिए प्रयोग में लाया जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि इसके धुएं में सिगरेट के धुएं के समान ही जहरीले घटक जैसे कि निकोटीन, टार और भारी धातुएं होती है जिससे लंग्स कैंसर से लेकर धमनियों को क्षति पहुंचने, मेटाबॉलिज्म की समस्या होने और अल्सर का भी खतरा हो सकता है।

हुक्का और ई सिगरेट के कारण होने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए कई हिस्सों में इनपर बैन भी लगया गया है। 

4 of 5
सिगरेट जितना ही हानिकारक है हुक्का - फोटो : istock
क्या कहता है अमेरिकन लंग्स एसोसिएशन?

अमेरिकन लंग्स एसोसिएशन की रिपोर्ट कहती है, सभी प्रकार के धूम्रपान उत्पाद हानिकारक हैं। 

हुक्का के धुएं में कम से कम 82 जहरीले रसायनों और कार्सिनोजन की पहचान की गई है। हुक्के का धुआं भले ही पानी से होकर गुजरता है, लेकिन यह तम्बाकू से निकलने वाले खतरनाक, नशीले रसायनों को खत्म नहीं करता है। हुक्का को गर्म करने के लिए उपयोग किए जाने वाले चारकोल को जलाने के कारण भी कार्बन मोनोऑक्साइड, मेटल और अन्य हानिकारक रसायनों का उत्सर्जन होता है जिसके कारण भी स्वास्थ्य को जोखिम हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फेफड़ों की समस्याओं का खतरा - फोटो : istock
कई तरह के कैंसर का जोखिम

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि हुक्के के धुएं में भी निकोटीन होता है जिससे किशोरों के मस्तिष्क के विकास पर स्थायी हानिकारक प्रभाव का खतरा हो सकता है। हुक्का पीने के कारण फेफड़े, मूत्राशय और मुंह के कैंसर के अलावा हृदय संबंधी रोगों का भी खतरा रहता है। इतना ही नहीं अगर आप कभी-कभी भी ही हुक्का पीते हैं तो इसके कारण भी हार्ट रेट-ब्लड प्रेशर बढ़ने, पल्मोनरी फंक्शन की समस्याओं का खतरा हो सकता है। 



--------------
स्रोत और संदर्भ
Facts About Hookah


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें