फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पजामे के भी होते हैं स्कूल? राजू के ये बातें आपके चेहरे पे ला देंगी मुस्कान

Mon, 27 Nov 2023 05:45 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : iStock
जीवन में सकारात्मकता का संचार करने, उदासी दूर करने और तनाव से मुक्त रहने के लिए हंसते रहना जरूरी है। आप हंसते-हंसते कठिन परिस्थितियों को आसानी से काट सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों के लिए ये किसी कठिन टास्क से कम नहीं है। हंसते रहने से आपका मन प्रसन्न रहता है, नकारात्मक ख्याल दूर होते हैं और आंतरिक खुशी की अनुभूति होती है। तनाव भरी इस जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हंसने के तरीके ढूंढना और भी जरूरी हो जाता है।

आइए इस दिशा में हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ स्पेशल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो लीजिए पेश हैं आपके लिए मजेदार चुटकुले।

पत्नी ने पति को तमाचा मार दिया...
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...?
पत्नी बोली - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी, हो सकता है कोई गलती कर ही दो।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अमित : पापा जी मैं कल से स्कूल नहीं जाऊंगा....
पापा : क्यों बेटा,
अमित : पापा आज हमारे स्कूल में हमारा वजन किया गया था
पापा : तो क्या हुआ बेटा...
अमित : आज वजन किया है, कल कहीं बेच दिया तो। 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
सुरेश- बताओ अगर पजामा और प्लाजो 2 भाई हैं तो दोनों में क्या अंतर है?
राजू- एक सरकारी स्कूल में पढ़ा है और दूसरा कॉन्वेन्ट में।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं...!
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था, चलो, 

अब लिखो 'मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी', 100 बार...!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- किस बात से परेशान है?
बंता- यार घरवालों से हूं।
संता- घरवालों ने क्या किया?
बंता- जिस दिन सोचता हूं कि कुछ नया करुंगा, 
उसी दिन घर वाले गेहूं पिसवाने भेज देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें