फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पति-पत्नी की ये मजेदार बातें हंसने पर कर देंगी मजबूर, दो मिनट रुककर मुस्कुरा तो लीजिए जनाब

Mon, 27 Nov 2023 10:45 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
हंसने का नाम है जिंदगी, पर क्या आप इस तनाव भरी जिंदगी में खुलकर हंस पाते हैं? जैसे-जैसे हमारी जिंदगी से हंसी कम होती जा रही है, मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं का जोखिम बढ़ता जा रहा है। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना है तो हंसने के तरीके ढूंढना बहुत जरूरी है।

आइए इसमें हम आपकी थोड़ी मदद करते हैं। कुछ जोक्स पढ़िए जो निश्चित ही आपको लोट-पोट कर देंगे। आपके दिन के कुछ मिनट्स, चेहरे पर हंसी लाने की गारंटी हमारी।

पति- आज खाना क्यों नहीं बनाया?
पत्नी- गिर गई थी लग गई
पति- कहां गिर गई थी और क्या लग गई थी ?
पत्नी- तकिये पर गिर गई थी, आंख लग गई।
विज्ञापन

2 of 4
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी पति से- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?
पति- सॉरी यार! मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मेरे साथ हो जाएगी!
विज्ञापन

3 of 4
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - 1 से 10 तक गिनती सुनाओ।
संता ..1, 2, 3, 4 ,6, 7, 8, 9, 10..
टीचर - 5 कहां है ?
संता - जी वो तो मर गया।
टीचर - मर गया? कैसे मर गया???
संता जी मैडम, आज सुबह टीवी पर न्यूज में बता रहे थे कि कोरोना के कारण 5 की मौत।
विज्ञापन

4 of 4
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी बर्तन की दुकान में झगड़ रहे थे।
पत्नी- ये वाला स्टील का गिलास लो।
पति- नहीं, जरा और बड़ा गिलास लेंगे।
दुकानदार- साहब जी, मैडम जो कह रही हैं, वही गिलास ले लीजिए ना
पति -अरे भैया तुम्हें बेचने की पड़ी है लेकिन इस छोटे से गिलास में मेरा हाथ घुसता नहीं है, मैं इसे मांजूगा कैसे?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें