हम अपने को फिट रखने के लिए ना जाने क्या-क्या नहीं करते। अगर किसी का वजन ज्यादा होता है तो वो उसे घटाने के लिए एक अच्छा डाइट प्लान फॉलो करता है, जिम जाता है और कई तरह के व्यायाम भी करता है। लेकिन कई बार ये चीजें भी हमारे काम नहीं आती हैं और हमारे हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपका वजन घटाने में आपकी मदद पानी कर सकता है। जी हां! चौंकिए मत, क्योंकि ऐसा हो सकता है। तो चलिए आपको बताते हैं कैसे।