प्रोस्टेट कैंसर का खतरा
- फोटो : Amarujala.com/AI
पहले इस कैंसर के बारे में जान लीजिए
प्रोस्टेट कैंसर पुरुषों में होने वाला एक गंभीर कैंसर है, जो प्रोस्टेट ग्रंथि में विकसित होता है। प्रोस्टेट एक छोटी ग्रंथि होती है जो मूत्राशय के नीचे होती है और वीर्य बनाने में मदद करती है।
- बढ़ती उम्र के साथ इस कैंसर का खतरा भी बढ़ता जाता है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में इसका जोखिम अधिक देखा जाता है।
- कई मामलों में यह कैंसर धीरे-धीरे बढ़ता है, इसलिए शुरुआती चरण में इसका पता लगाना मुश्किल हो सकता है।
- कैंसर का अगर समय पर पता न चल पाए तो ये फैलकर हड्डियों, लिम्फ नोड्स और शरीर के अन्य हिस्सों को भी प्रभावित कर सकता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को ये कैंसर रहा हो, उनमें जोखिम और बढ़ जाता है। इसके अलावा मोटापा, धूम्रपान, शारीरिक रूप से कम मेहनत करना और हाई-फैट डाइट भी इसके खतरे को बढ़ाने वाले माने जाते हैं।