शरीर को बीमारियों और संक्रमण से बचाए रखने के लिए इम्युनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली बैक्टीरिया, वायरस और दूसरे हानिकारक रोगाणुओं से मुकाबला करके शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती है। व्हाइट ब्लड सेल्स, एंटीबॉडी और लिम्फ नोड्स जैसे कई घटक मिलकर मजबूत इम्यून सिस्टम बनाते हैं। हालांकि जब यह प्रणाली कमजोर पड़ने लगती है, तो शरीर में संक्रमण होने और उसके गंभीर रूप लेने का खतरा बढ़ जाता है।
मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों में गंभीर संक्रमण का जोखिम अधिक देखा जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, सिर्फ खान-पान ही नहीं, बल्कि हमारी रोजमर्रा की आदतें भी इम्युनिटी को प्रभावित करती हैं। नींद से लेकर शारीरिक गतिविधियों तक, कई ऐसी चीजें हैं जो धीरे-धीरे शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता को कमजोर कर सकती हैं।
अगर आप भी बार-बार बीमार पड़ रहे हैं और इम्युनिटी कमजोर होने का शक है तो आज से ही इन आदतों में सुधार के लिए काम करना शुरू कर दें।