तुलसी के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
तुलसी को लेकर अन्य अध्ययन
एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा किए गए ऐसे ही एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि तुलसी के पत्तों के पाउडर का एक महीने तक सेवन रक्त शर्करा, यूरोनिक एसिड, अमीनो एसिड, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और फॉस्फोलिपिड के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। यह किडनी और हृदय रोगों के कारकों को कम करके कई तरह से खतरों से सुरक्षा देने में भी सहायक हो सकता है। टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए इसका नियमित सेवन किया जा सकता है।
अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव विज्ञान विभाग द्वारा साझा की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं।