फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्ययन में दावा: डायबिटीज रोगियों के लिए रामबाण है यह औषधि, हृदय और किडनी रोगों में भी दिखे लाभ

Sun, 03 Oct 2021 07:21 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डायबिटीज का खतरा होगा कम - फोटो : iStock
दुनियाभर में मधुमेह, सबसे तेजी से बढ़ने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। वैज्ञानिकों ने कई रिपोर्टस में चिंता जाहिर की है कि जीवनशैली और खान-पान में गड़बड़ी के कारण बहुत ही कम उम्र के लोग भी इस गंभीर रोग की चपेट में आ रहे हैं। मधुमेह को 'साइलेंट किलर' के रूप में भी जाना जाता है, यानी कि यदि समय पर इसके रोकथाम के उपाय न किए जाएं तो सेहत के लिए यह काफी नुकसानदायक हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मधुमेह की समस्या हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, किडनी फेलियर और कोमा जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी कारण बन सकती है, इसलिए इससे बचाव के प्रयास किए जाने चाहिए। 

मधुमहे के खतरे और इससे बचाव के उपायों को जानने के लिए अध्ययनकर्ताओं की एक टीम ने बड़ा दावा किया है। वैज्ञानिकों का कहना है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर मधुमेह को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा तुलसी के पत्तों का सेवन भी मधुमेह के खतरे को काफी हद तक कम करने के साथ, स्थिति में सुधार करने में भी सहायक हो सकता है। आइए इस अध्ययन के बारे में आगे की स्लाइडों में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज में तुलसी की पत्तियों के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
डायबिटीज में तुलसी की पत्तियों के लाभ
प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में तुलसी के पत्तों से होने वाले तमाम तरह के लाभ का जिक्र मिलता है। आधुनिक मेडिकल चिकित्सा भी इन फायदों के बारे में जानने के लिए अध्ययन कर रही है। इसी से संबंधित "मैकेडोनियन जर्नल ऑफ मेडिकल साइंटिस्ट्स" में प्रकाशित एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने तुलसी के फायदों के बारे में बताया है। मधुमेह में तुलसी के फायदों को जानने के लिए शोधकर्ताओं ने डायबिटिक चूहों पर अध्ययन किया। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि तुलसी की पत्तियां ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में सहायक हो सकती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
मधुमेह को कम कर सकती हैं तुलसी की पत्तियां - फोटो : iStock
अध्ययन में क्या पता चला?
अध्ययन के लिए चूहों को तुलसी का अर्क देने से पहले उनके ब्लड शुगर की जांच की। चार सप्ताह तक किए गए इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि तुलसी का अर्क ब्लड ग्लूकोज के स्तर को कम करने में काफी सहायक हो सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि तुलसी की पत्तियों में पाया जाने वाला इथेनॉल, ब्लड शुगर को तेजी से कम करने में कारगर है। एक महीने तक चले इस अध्ययन के अंत में वैज्ञानिकों ने चूहों के ब्लड शुगर स्तर में 26.4 प्रतिशत की कमी देखी।

4 of 5
सेहत के लिए तुलसी की पत्तियों के फायदे - फोटो : Pixabay
तुलसी की पत्तियों के फायदे
अध्ययनकर्ताओं का कहना है कि तुलसी की पत्तियां मेटाबॉलिक स्ट्रेस को लक्षित करती हैं जो वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी सहायता कर सकता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि तुलसी की पत्तियों में हाइपोग्लाइकेमिक गुण होते हैं, जो रक्त शर्करा के स्तर और मधुमेह की जटिलताओं को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। कुछ और अध्ययनों में वैज्ञानिकों ने पाया था कि तुलसी की पत्तियों का सेवन अग्नाशयी बीटा-सेल फ़ंक्शन और इंसुलिन स्राव के स्तर में भी सुधार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तुलसी के फायदे (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
तुलसी को लेकर अन्य अध्ययन
एमएस यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा के खाद्य एवं पोषण विभाग द्वारा किए गए ऐसे ही एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि तुलसी के पत्तों के पाउडर का एक महीने तक सेवन रक्त शर्करा, यूरोनिक एसिड, अमीनो एसिड, कोलेस्ट्रॉल, ट्राइग्लिसराइड और फॉस्फोलिपिड के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है। यह किडनी और हृदय रोगों के कारकों को कम करके कई तरह से खतरों से सुरक्षा देने में भी सहायक हो सकता है। टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए इसका नियमित सेवन किया जा सकता है।


अस्वीकरण नोट: यह लेख अमेरिकी स्वास्थ्य और मानव विज्ञान विभाग द्वारा साझा की गई जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप अपने चिकित्सक से संपर्क कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें