दुनियाभर में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। भारत के संदर्भ में बात करें तो यहां रोजाना के मामलों में तेज उछाल देखने को मिल रही है, पिछले दिन कोरोना के 90 हजार से अधिक मामले रिकॉर्ड किए गए। कोरोना के इस तेज गति से बढ़ते मामलों ने देश में तीसरी लहर की आशंकाओं को बढ़ा दिया है। अध्ययनों में बताया जा रहा है कि कोरोना का यह वैरिएंट काफी संक्रामक है ऐसे में सभी लोगों को इससे लगातार बचाव करते रहने की आवश्कता है। इस बीच देश में ओमिक्रॉन से संक्रमण के कारण पहले मौत का मामला भी सामने आया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक ओमिक्रॉन, उन लोगों को भी अपना शिकार बना रहा है, जिन लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज मिल चकी है, ऐसे में बचाव करते रहना ही एक प्रभावी विकल्प हो सकता है। कोरोना के तेजी से बढ़ते खतरे को देखते हुए लोगों के मन में सवाल है कि मास्क लगाकर इससे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है? क्या जो मास्क हम लगा रहे हैं, वह कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त है? आइए आगे की स्लाइडों में इस संबंध में विस्तार से जानते हैं।