युवाओं में बालों की बढ़ती समस्या काफी आम होती जा रही है। हर पांच में से एक युवा कम उम्र में बालों के तेजी से टूटने, गंजेपन से परेशान है, इसके लिए लाइफस्टाइल में गड़बड़ी, आहार की समस्या और रसायन युक्त उत्पादों के अधिक प्रयोग को प्रमुख कारण के तौर पर देखा जा रहा है। क्या इस तरह की समस्या से बचाव किया जा सकता है? बालों को झड़ने से रोकने और नए बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए लोग कई सारे घरेलू उपाय सुझाते रहते हैं, बालों में प्याज का रस लगाना ऐसा ही काफी चर्चित उपाय है, पर क्या वास्तव में इससे लाभ होता है? क्या इस उपाय को मेडिकल साइंस में प्रमाणित करता है?
दावा किया जाता रहा है कि प्याज में कई ऐसे यौगिक और पोषक तत्व होते हैं जिनकी हमारे बालों को उचित पोषण के लिए नियमित रूप से आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर प्याज का रस बालों में लगाया जाए तो इससे बालों को पोषण मिलता है, उनका टूटना कम होता है इतना ही नहीं यह उपाय नए बालों को विकसित करने में भी आपके लिए सहायक हो सकती है।
आइए जानते हैं कि इससे संबंधित अध्ययनों में क्या पता चला?