फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: क्या जल जाने पर टूथपेस्ट लगा सकते हैं? आप भी अपनाते हैं ये घरेलू उपाय तो जान लीजिए जरूरी बातें

Tue, 17 Nov 2026 08:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जलने पर टूथपेस्ट लगाना सुरक्षित नहीं है। इससे त्वचा में जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।  जली जगह को 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी के नीचे रखें। बर्फ, तेल और घी न लगाएं तथा गंभीर जलन में तुरंत डॉक्टर की मदद लें।
विज्ञापन
1 of 4
जलन वाली जगह पर टूथपेस्ट - फोटो : Amarujala.com/AI
रसोई में खाना बनाते समय गर्म तेल के छींटे पड़ना, गर्म बर्तन छू लेना या किसी गर्म चीज से हाथ जल जाना आम बात है। इस तरह की छोटी-मोटी जलन में आमतौर पर हम सभी वर्षों से प्रचलित घरेलू उपायों को प्रयोग में लाते हैं। जली हुई जगह पर टूथपेस्ट लगाना सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लाया जाने वाला घरेलू उपाय है।

माना जाता है कि टूथपेस्ट लगाने से जलन कम हो जाती है और ठंडक मिलती है। लेकिन क्या वास्तव में ऐसा करना सुरक्षित है? क्या आप भी छोटी-मोटी जलन की स्थिति में टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां तो आइए जान लेते हैं कि ये तरीका वास्तव में कितना कारगर है? 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
हाथों में जलन - फोटो : Freepik.com
जली हुई त्वचा पर टूथपेस्ट

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, जली हुई त्वचा पर टूथपेस्ट लगाना सही नहीं है। इससे त्वचा में जलन और संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इतना ही नहीं, टूथपेस्ट लगाने से घाव की सही स्थिति का आकलन करना भी मुश्किल हो सकता है। जलने पर सबसे जरूरी है कि बिना देर किए फस्ट एड लेना चाहिए, ताकि त्वचा को होने वाले नुकसान को कम किया जा सके।
 
जनरल फिजिशियन बताते हैं, टूथपेस्ट जलने के इलाज के लिए नहीं बनाया गया है। 
  • इसमें मौजूद फ्लेवर, मिंट और अन्य रासायनिक तत्व जली हुई त्वचा के लिए कई बार और मुश्किलें बढ़ा सकते हैं।
  • इससे जलन बढ़ सकती है और घाव की सफाई तथा डॉक्टर द्वारा जांच करना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
जल जाएं तो क्या करना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
फिर जलने पर क्या करें?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप कभी हल्का-फुल्का जल जाते हैं तो सबसे पहले ठंडे बहते पानी का इस्तेमाल करें। जली हुई जगह को लगभग 20 मिनट तक सामान्य ठंडे बहते पानी के नीचे रखें। इससे त्वचा का तापमान कम होता है और जलने से होने वाला नुकसान को कम किया जा सकता है।
 
  • अगर उंगली जल गई है तो अंगूठी, घड़ी या तंग कपड़े हैं तो सबसे पहले उन्हें सावधानी से हटा दें। 
  • त्वचा से चिपके कपड़ों को खींचकर न निकालें। इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है।
  • ठंडा करने के बाद जली जगह को साफ, ढीली और न चिपकने वाली पट्टी से ढक सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
घाव की समस्या - फोटो : Adobe Stock
इन सावधानियों का रखें ध्यान

जले हुए हिस्से पर बने छालों को फोड़ने से संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है, ये गलती आपके लिए भारी पड़ सकती है।
 
  • चेहरा, हाथ-पैर या बड़ा घाव होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। बच्चों और बुजुर्गों के जलने पर भी विशेष सावधानी जरूरी है।
  • जलने पर टूथपेस्ट, घी, तेल या बर्फ लगाने के बजाय 20 मिनट तक ठंडे बहते पानी से प्राथमिक उपचार करें। गंभीर जलन में घरेलू इलाज के भरोसे न रहें। 


--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें