फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल 3 घंटे सोते हैं पीएम मोदी, नींद के सवाल पर अक्षय को दिया ये जवाब

Wed, 24 Apr 2019 12:44 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : ANI
राजनीतिक साक्षात्कार से हटकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने आज यानी 24 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साक्षात्कार लिया। इस दौरान अक्षय ने मोदी से उनके निजी जीवन से जुड़े कई सवाल किए। इसमें एक सवाल प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य से भी जुड़ा हुआ था। जिसमें अक्षय ने प्रधानमंत्री से नींद के विषय पर सवाल किया। आगे की स्लाइड्स में जानें मोदी का नींद पर जवाब। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
अक्षय कुमार ने कहा, "मेरा मानना है कि व्यक्ति को सात घंटे की नींद तो जरुर लेनी चाहिए। आप केवल तीन-चार घंटे कैसे सोते हैं?"

पीएम मोदी का जवाब, "अमेरिकी प्रेसिडेंट रहे मेरे मित्र बराक ओबामा भी मुझसे यही सवाल पूछते रहते थे। अब भी मिलते हैं तो पूछते हैं कि क्या मैंने अपनी नींद बढ़ाई? दरअसल, मेरी जो ट्रेनिंग हुई, 20-22 साल की। यह अब मेरी आदत बन चुकी है।" 
 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : twitter
भले ही कम नींद लेना प्रधानमंत्री की आदत बन चुकी हो लेकिन अक्षय की कही हुई बात भी बिल्कुल सत्य है। स्वस्थ्य जीवन के लिए दिन में कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद आवश्यक है। हालांकि, नींद को प्रत्येक व्यक्ति नजरअंदाज कर देता है। जो मानव शरीर को लगातार कम उत्पादक और थका हुआ बनाने का सबसे बड़ा कारण है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। अगर आप भी कम नींद लेते हैं तो जान लें उन सामान्य कारकों के विषय में जो आपकी नींद में रूकावट पैदा कर रहे हैं। 
 

4 of 6
जागने के दौरान काम करने और अच्छा महसूस करने की क्षमता इस बात पर निर्भर करती है कि व्यक्ति पर्याप्त नींद ले रहा है या नहीं। साथ ही, इस बात पर निर्भर करता है कि आप उस समय ही सो रहे हैं जब आपका शरीर सोने के लिए तैयार है। देर तक काम और नाईट शिफ्ट इसकी वजह हो सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : file photo
सबसे बड़ा कारण यह है कि जब आप एक असहज सरफेस पर सोते हैं। सही मैट्रेस्स का इस्तेमाल करना बेहद जरुरी है। एक अध्धयन के मुताबिक, मानव शरीर रात में लगभग 30 बार मुड़ता क्योंकि प्रेशर पॉइंट आपकी नींद की पर स्ट्रेस डालते हैं और रक्त का प्रवाह कम हो जाता है। रात में स्वतंत्र रूप से सोने के लिए, नेचुरल फैब्रिक से बने गद्दों का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नींद की कमी के और भी छोटे-छोटे कारण हैं जिनकी तरफ हम ध्यान नहीं देते। इसे नियंत्रित करने के लिए इन सुझाव पर जरूर ध्यान दें। रात में तेज रोशनी के संपर्क में आने से बचें, रात के खाने से पहले हल्का भोजन करें, शारीरिक गतिविधि को कम से कम 30 मिनट दें, हल्के गर्म पानी से स्नान करें और अपने कमरे में हल्की रोशनी करके रखें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें