मौसमी बुखार से बचाव के करें उपाय
- फोटो : pixabay
क्या है मंत्रालय की सलाह?
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मौसमी फ्लू के दौरान कुछ लोगों को उल्टी और दस्त हो सकते हैं, हालांकि यह वयस्कों की तुलना में बच्चों में अधिक आम है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी साक्षा करते हुए संक्रामक रोग से बचाव के लिए कुछ उपायों पर ध्यान देते रहने की सलाह दी है।
- घर पर रहें और लोगों के संपर्क में आने से बचें
- भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क अवश्य पहनें
- डॉक्टर से सलाह लेकर ही दवा लें।
मौसमी फ्लू के अधिकांश लक्षण 4 से 7 दिनों में दूर हो जाते हैं। खांसी और थकान हफ्तों तक बनी रह सकती है। बीमारी की स्थिति में भूख न लगने या खाने की इच्छा न होने की भी समस्या हो सकती है।