फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरीर में हो रही है खून की कमी और दिनभर रहती है थकान तो गाय का दूध पिएं

Mon, 29 Jul 2019 01:38 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गाय का दूध - फोटो : pixabay
विटामिन बी12 शरीर के लिए बेहद पौषक तत्व है। अगर हमारे शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है तो हमें कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। अगर आप नहीं चाहते कि आपके शरीर में खून की कमी हो, आपको पेट की समस्याएं परेशान करें और दिनभर आप थके-थके महसूस न करें तो शरीर में विटामिन बी12 की कमी न होने दें। यह एक ऐसा विटामिन है जो अगर आपके शरीर में कम हो जाता है तो आप अवसाद ग्रस्त भी हो सकते हैं। शरीर में विटामिन बी12 की भरपूर मात्रा के लिए गाय का दूध पिएं।
  
विज्ञापन

2 of 5
गाय का दूध - फोटो : pixabay
गाय के दूध में विटामिन बी 12 की अच्छी मात्रा होती है। गाय के दूध में पोटैशियम की मात्रा होती है जो कि ब्लड प्रेशर की समस्या से इजात दिलाता है। शरीर में पोटैशियम की मात्रा बढ़ने से और सोडियम की मात्रा कम होने से हार्ट अटैक का खतरा भी कम रहता है। एक शोध में इस बात की पुष्टि हुई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : parenting.firstcry.com
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो भी गाय का दूध आपकी सहायता कर सकता है। गाय का दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। अगर आप कमजोर इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) की वजह से परेशान हैं और आपको आए रोज बीमारियां घेर रही हैं तो गाय का दूध जरूर पिएं। इससे आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।
 

4 of 5
diabetes
गाय का दूध का पीने से डायबिटीज की समस्या से भी निजात मिलता है। बच्चों के लिए गाय का दूध बेहद लाभकारी होता है। गाय के दूध में प्रोटीन की मात्रा काफी ज्यादा होची है। विटामिन, मिनरल्स के अलावाइसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी होते हैं। अगर आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो गई है तो गाय का दूध जरूर पीएं आपकी हड्डियां मजबूत होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्ट अटैक प्रतिकारात्मक - फोटो : pixaby
गाय के दूध में ओमेगा-3 की मात्रा भी होती है जो कि स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होती है। यह कोलेस्ट्रोल के लिए फायदेमंद है। अगर आप नहीं चाहते कि आपको हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियां हो तो गाय का दूध जरूर पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें