फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हे फीवर' से जूझ रहे हैं सदगुरु जग्गी वासुदेव, आप भी जान लें लक्षण और उपाय

Mon, 29 Jul 2019 01:22 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव एक विदेशी वायरल फीवर से जूझ रहे हैं। इन दिनों मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया में हैं और उन्हें ऑस्ट्रेलियन Hay Fever हो गया है। ये एक प्रकार का संक्रमण है जिसका समय रहते पता नहीं लगा तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगे की स्लाइड्स में Hay Fever के विषय में लें पूरी जानकारी। 
विज्ञापन

2 of 5
हे फीवर जिसे ऐलर्जिक रायनाइटिस भी कहा जाता है, उसमें सर्दी जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। हे फीवर की मुख्य वजह ऐलर्जी होती है जिसके पीछे धूल, पालतू जानवर का फर हो सकते हैं। यह ऐलर्जी मौसमी भी होती हैं। यही वजह है कि मौसम के बदलने पर कुछ लोगों को यह फीवर अपनी चपेट में ले लेता है।
विज्ञापन

3 of 5
हे फीवर के लक्षण
- मुंह व गले में खुजली 
- आंख के नीचे का भाग नीला हो जाना 
- लगातार छींक आना 
- साइनस प्रेशर 
-सोने में दिक्कत
-नाक बहना या जाम होना 
- आंखों से पानी आना 
- आंखों में खुजली होना 
- खांसी होना 
- नाक में खुजली होना 

4 of 5
क्या समस्या हो सकती है?
हालांकि इससे ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचता लेकिन प्रभावित कई मरीजों को नींद लेने में परेशानी होती है। इसके लक्षणों के कारण व्यक्ति को सोने में दिक्कत होती है। अगर कोई अस्थमा का मरीज है तो हे फीवर उसकी स्थिति बिगाड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हे फीवर से ऐसे करें बचाव 
इसके लिए किसी खास उपचार की जरूरत नहीं पड़ती लेकिन डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज को पूरा लें व ऐलर्जी को ट्रिगर करने वाले तत्वों से दूरी बनाए रखने की कोशिश करें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें