फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप हैं डायबिटीज के मरीज तो न करें प्रोटीन और डेयरी उत्पाद से परहेज

Wed, 20 Nov 2019 10:29 AM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क
विज्ञापन
1 of 4
- फोटो : pixa
अभी तक डायबिटीज के मरीजों को ज्यादा प्रोटीन या दूध से बने उत्पाद खाने के लिए मना किया जाता था। लेकिन हाल ही में हुए शोध में इस बात का बताया गया है कि शरीर में शुगर का स्तर सामान्य रखने के लिए जरूरी है कि आप दूध और दूध से बने उत्पाद का सेवन जरूर करें। आइए जाने कौन से कारण इसके लिए जिम्मेदार है ।
विज्ञापन

2 of 4
डायबिटीज - फोटो : Pixabay
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में 69 लाख लोग डायबिटीज की समस्या से ग्रस्त है। और ये समस्या आगे आने वाले समय में और बढ़ जाएगी क्योंकि इस बीमारी के अनुवांशिक होने से आने वाली पीढ़ी में भी ये बीमारी फैलेगी। महामारी की तरह फैलने वाली इस बीमारी से शरीर में और भी बहुत सी परेशानियां जैसे किडनी की खराबी, आंखों की समस्या और ह्रदय से संबंधित बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : pixa
अलग अलग लोगों पर किए अध्ययन में ये बात सामने आई है कि जो लोग कैलोरी से भरपूर भोजन जिसमें शहद और चीनी शामिल है का सेवन करते हैं तो उन लोगों में डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है उन लोगों की अपेक्षा जो प्रोटीन से भरपूर  भोजन जैसे दूध का सेवन करते हैं। डायबिटीज का खतरा शाकाहारी लोगों से ज्यादा उन लोगों में होतो है जो मांस मछली का सेवन करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay
शोध में ये बात सामने आई है कि भारत में आज भी ग्रामीण लोगों से ज्यादा डायबिटीज का खतरा शहरी लोगों में हैं। इन सबके लिए शहरी जीवनशैली जिम्मेदार है। इसलिए जरुरी है कि अपने आहार में प्रोटीन की मात्रा ज्यादा ली जाए जिससे डायबिटीज की समस्याएं कम हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें