फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजवाइन और जीरे का ये घरेलू नुस्खा पेट की हर समस्या को कर देता है जड़ से खत्म

Wed, 20 Nov 2019 10:23 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
stomach ache - फोटो : file photo
पेट की समस्या ऐसी है कि हर कोई इससे परेशान रहता है। हमारी भागदौड़ भरी जीवनशैली में गैस बनने से लेकर पेट फूलने और कब्ज होने की समस्या बेहद आम हो गई है। बार-बार डॉक्टर पर जाने, इलाज और दवाओं पर पैसे खर्च करने से जहां एक तरफ हमारा बजट बिगड़ जाता है, दूसरी तरफ मानसिक परेशानी भी बढ़ जाती है। लेकिन अगर आप कुछ सावधानियां बरत लें और अपने घर के किचन में रखी दो चीजों का हर सुबह इस्तेमाल कर लें तो आपकी पेट की पुरानी से पुरानी समस्या जड़ से खत्म हो जाएगी।

 
विज्ञापन

2 of 5
jeera drink
अगर आप हर सुबह जीरे और अजवाइन का पानी पीते हैं तो आपकी पुरानी से पुरानी एसिडिटी और कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। ये ही वजह है कि जीरे और अजवाइन के पानी को पेट के लिए 'जादुई पानी' भी कहा जाता है। इससे आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
काला जीरा - फोटो : pixabay
इस 'जादुई पानी' की खासियत है कि इसे आप अपने घर में बेहद आसानी से बना सकते हैं। आइए जानते हैं आपको कैसे अजवाइन और जीरे का पानी बनाना है...
 

4 of 5
काले जीरे के फायदे - फोटो : pixabay
आप एक लोटा पानी लें। इसमें दो चम्मच जीरा और दो चम्मच अजवाइन मिला लें। इसके बाद, इस पानी को पूरी रात छोड़ दें और सुबह उठते ही पी लें। आप इस पेय को गर्म पानी के साथ चाय के तौर पर भी ले सकते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jeera drink
अगर आप जीरे और अजवाइन के इस पानी का स्वाद बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें नींबू या अदरक मिला लें। जीरे और अजवाइन के इस पानी के सेवन से आपको पेट की तमाम बीमारियों से छुटकारा मिल जाएगा। आर्युवेद में भी जीरे और अजवाइन के कई औषधीय गुण बताए गए हैं। पेट की समस्याओं के साथ ही इस जादुई पानी से आप अपना वजन भी घटा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें