प्रतीकात्मक तस्वीर
इन बातों का रखें ध्यान
चाय, कॉफी, अल्कोहल या प्रॉसेस्ड फूड से बचें, दूध, राजमा, छोला मूंगफली और खोए की बनी चीजों का इस्तेमाल बंद करें। फाइबर वाली डाइट लें। गाजर, चुकंदर, प्याज और टमाटर का सलाद लें। सादा खाना जैसे दाल-चावल-रोटी और मट्ठा ले सकते हैं। पूरी नींद लें, नियत समय पर खाएं, खाने को अच्छी तरह से चबा-चबाकर खाएं, तैलीय व मसालेदार भोजन से बचें। लंच के बाद आराम व डिनर के बाद थोड़ा टहलें। तनाव दूर करने के लिए थोड़ा व्यायाम व योगाभ्यास करें। यह एक ऐसी समस्या है जो आम आदमी की दिनचर्या को प्रभावित कर देती है, इसलिए थोड़ी सी सावधानी आपको आराम देगी।