फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: ये चाय हैं बेहद लाभकारी, इम्युनिटी बूस्टर होने के साथ कई रोगों से बचाने में भी फायदेमंद

Mon, 26 Dec 2022 07:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सेहत के लिए इन चायों के हो सकते हैं विशेष लाभ - फोटो : istock
क्या आप भी चाय के शौकीन हैं? चाय हमारी सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक, आपके मन में भी यह सवाल जरूर आता होगा। इसको लेकर कई अध्ययन हुए जिनमें विशेषज्ञों ने अलग-अलग प्रकार की चाय के सेहत पर प्रभावों के बारे में बताया है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, चाय में हम किन-किन चीजों को शामिल करते हैं और इसका सेवन किन स्वास्थ्य स्थिति वाले लोग कर रहे हैं, इसके आधार पर चाय से होने वाले फायदे और नुकसान का अंदाजा लगाया जाता है।

यूरोपियन जर्नल ऑफ प्रिवेंटिव कार्डियोलॉजी में जनवरी 2020 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि सप्ताह में तीन बार या उससे अधिक चाय पीने वाले लोगों की जीवन अवधि लंबी हो सकती है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि चाय, खास पौधों की पत्तियों से तैयार होती है जिसमें कई प्रकार के गुण हो सकते हैं, हालांकि इसमें अधिक मात्रा में चीनी मिलाकर सेवन करने से नुकसान भी हो सकता है। चाय में कुछ घरेलू औषधियों को मिलाकर इसका सेवन करने से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा कुछ विशेष प्रकार की चाय का भी पारंपरिक चिकित्सा में भी जिक्र मिलता है। आइए ऐसी ही कुछ चायों के सेवन से होने वाले लाभ के बारे में जानते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ग्रीन-टी के फायदे - फोटो : iStock
ग्रीन-टी में एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा

ग्रीन-टी कई प्रकार से सेहत के लिए विशेष लाभकारी मानी जाती है, विशेष रूप से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल कैंसर, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोग जैसी इंफ्लामेटरी और क्रोनिक बीमारियों को दूर करने के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। अध्ययन में पाया गया है कि ग्रीन-टी का सेवन करने वालों में कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने का जोखिम कम होता है। सेहत के लिए इसके विशेष लाभ हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ब्लैक टी से होने वाले फायदे - फोटो : iStock
ब्लैक टी से होने वाले लाभ

ग्रीन-टी की ही तरह अध्ययनकर्ताओं ने ब्लैक टी को भी सेहत के लिए विशेष लाभकारी पाया है। वैज्ञानिक प्रमाण बताते हैं कि ब्लैक-टी का सेवन संज्ञानात्मक क्षमता में कमी, इंफ्लामेशन, हृदय रोग, मधुमेह और कैंसर को रोकने में भूमिका निभा सकती है। जर्नल ऑफ़ न्यूट्रिशन, हेल्थ एंड एजिंग में जनवरी 2016 में प्रकाशित एक अध्ययन में पाया गया कि नियमित रूप से काली चाय पीने से लोगों में डेमेंशिया जैसे तंत्रिका संबंधी विकारों के विकसित होने का कम जोखिम होता है।

4 of 5
अदरक वाली चाय के लाभ - फोटो : Pixabay
अदरक वाली चाय के फायदे

भारत में अदरक वाली चाय का सबसे ज्यादा चलन है, इसमें मिलाई जाने वाली औषधियां जैसे लौंग, इलाइची, काली मिर्च, तुलसी आदि को बेहद स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। अदरक वाली चाय मॉर्निंग सिकनेस, सिरदर्द और पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में फायदेमंद हो सकती है।

इंटीग्रेटिव मेडिसिन इनसाइट्स जर्नल में मार्च 2016 में प्रकाशित एक समीक्षा के अनुसार, अदरक अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है, इससे मतली और उल्टी की समस्या में फायदा मिल सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुड़हल की चाय के फायदे - फोटो : iStock
गुड़हल की चाय के विशेष लाभ

सूखे हिबिस्कस के पत्तों और पंखुड़ियों से बनी चाय को पारंपरिक चिकित्सा में विशेष लाभकारी पाया गया है। शोध में पाया गया है कि छह सप्ताह तक नियमित रूप से गुड़हल की चाय पीने से  वयस्कों में ब्लड प्रेशर कम करने में मदद मिल सकती है। हिबिस्कस को पाचन ठीक रखने और मोटापे को कम करने वाले औषधि के तौर पर जाना जाता है, ऐसे में इस के सेवन से वजन कम करने में भी लाभ मिल सकता है।
 

---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें