How to Boost Immunity Naturally : ठंड का मौसम धीरे-धीरे जा रहा है, बहुत से लोग अब रात में पंखा चलाकर सोना शुरु कर चुके हैं। ऐसे मौसम में बदलाव आते ही हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी 'इम्यूनिटी' पर सबसे ज्यादा दबाव पड़ता है। जैसे ही तापमान में उतार-चढ़ाव होता है, हवा में वायरस और बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं, जिससे सर्दी, जुकाम और फ्लू जैसी बीमारियां घर-घर पहुंचने लगती हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक मजबूत इम्यून सिस्टम न सिर्फ बाहरी कीटाणुओं से ही नहीं लड़ता, बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाता है। इम्यूनिटी बढ़ाना कोई रातों-रात होने वाला चमत्कार नहीं है, बल्कि यह आपकी दैनिक खान-पान की आदतों और जीवनशैली पर निर्भर करता है। बदलते मौसम में उन फूड प्रोडक्ट को डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी होता है जो आपकी इम्यूनिटी को बढ़ा सके। इसलिए आइए इस लेख में डॉक्टर से जानते हैं कि किन चीजों को डाइट में शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होगी।