फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: इम्युनिटी बढ़ाकर संक्रमण के खतरे को कम करने में कारगर हैं ये खाद्य पदार्थ, नियमित सेवन की बनाएं आदत

Mon, 21 Mar 2022 11:57 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कैसे मजबूत करें? - फोटो : iStock
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इम्युनिटी का मजबूत होना आवश्यक माना जाता है। मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली न केवल व्यक्ति को स्वस्थ रखने में मदद करती है, साथ ही कई तरह के संक्रमण के जोखिमों को भी कम करती है। वायरस, बैक्टीरिया और फंगस जैसे रोगजनकों के कारण शरीर में कई तरह के संक्रमण और बीमारियों का खतरा होता है। प्रतिरक्षा प्रणाली एंटीबॉडी को रिलीज करके इन रोगजनकों को मारकर शरीर की सुरक्षा करती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इम्युनिटी बनना एक सतत प्रक्रिया है, यानी कि यह शरीर में लगाकर होती रहने वाली गतिविधि है। कोरोना के इस दौर में मजबूत इम्युनिटी की आवश्यकताओं से हम सभी अच्छी तरह से परिचित हो गए हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाए रखने के लिए स्वस्थ आहार और जीवनशैली के साथ नियमित रूप से व्यायाम की आवश्यकता होती है। आहार का सही चयन इसके लिए सबसे आवश्यक माना जाता है। बचपन से ही स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की आदत शरीर की मजबूत इम्युनिटी में सहायक हो सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ खाद्य पदार्थों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन करके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखा जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
हल्दी है बहुत लाभदायक - फोटो : Pixabay
भोजन में शामिल करिए हल्दी
प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने के लिए भोजन में मसालों का बड़ा योगदान होता है। हल्दी इसमें आपके लिए काफी मददगार औषधि के तौर पर काम करती है। हल्दी का सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया में सुधार होता है। हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक पाया जाता है जो इसे शरीर के लिए काफी लाभकारी औषधि बनाता है। साल 2017 की एक समीक्षा के अनुसार करक्यूमिन में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी प्रभाव होते हैं, जो इम्युनिटी के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
पालक खाना बहुत लाभकारी - फोटो : pixabay
पालक है बहुत फायदेमंद
पालक के सेवन की आदत आपके लिए कई तरह से लाभदायक हो सकती है। पालक में कई आवश्यक पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक माने जाते हैं। पालक को कैरोटीनॉयड,विटामिन-सी, विटामिन-ई का अच्छा स्रोत माना जाता है। विटामिन-सी और ई, प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक होते हैं। शोध से पता चलता है कि पालक में पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड सामान्य सर्दी को रोकने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

4 of 4
आहार में फलों को जरूर करें शामिल - फोटो : iStock
संतरा और कीवी फलों का करें सेवन
मजबूत इम्युनिटी के लिए फलों को आहार में शामिल करना बहुत आवश्यक माना जाता है। संतरा और कीवी दोनों ही फल विटामिन-सी का उत्कृष्ट स्रोत हैं, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने में काफी कारगर माने जाते हैं। कीवी फल में कई तरह के एंटीऑक्सिडेंट गुण भी पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरह की बीमारियों और संक्रमण से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें