फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Myths and Facts: शरीर के लिए बहुत आवश्यक है विटामिन-सी, पर इन गलत जानकारियों से न हों भ्रमित

Sun, 20 Mar 2022 06:35 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विटामिस सी मिथ्स और फैक्ट्स - फोटो : iStock
शरीर के बेहतर कामकाज के लिए पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और पोषक तत्वों के सेवन की सलाह दी जाती है। यही कारण है कि सभी लोगों को रोजाना भोजन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में इसकी पूर्ति करने की सलाह दी जाती है। कोरोना के इस दौर में शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने के लिए लोगों ने विटामिन-सी वाली चीजों के अधिक सेवन पर जोर दिया। अध्ययनों से पता चलता है कि इम्युनिटी पावर बढ़ाने से लेकर दिमाग को स्वस्थ रखने और स्कर्वी जैसे रोगों के जोखिम को कम करने में इस विटामिन वाली चीजों का सेवन आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकता है।

सोशल मीडिया के इस दौर में गलत जानकारियां आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती हैं। विटामिन-सी के सेवन को लेकर भी ऐसे ही कई मिथ्स फैले हुए हैं, जिसे हम में से ज्यादातर लोग सही मानते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शुरुआत में विटामिन-सी सप्लीमेंट्स को कोरोना के इलाज के तौर पर भी सेवन की चर्चा थी, हालांकि अध्ययनों में इसे नकार दिया गया है। इस तरह की गलत जानकारियां आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती हैं। आइए आगे की स्लाइडों में विटामिन-सी से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथ्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें संभवत: आप भी सही मानते आ रहे होंगे।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए विटामिन-सी - फोटो : Pixabay
मिथ- विटामिन-सी का जितना अधिक सेवन करेंगे, उतनी ही अच्छी इम्युनिटी होगी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, निश्चित ही विटामिन-सी को इम्युनिटी बूस्टर पोषक तत्व के रूप में जाना जाता है, पर यह बात पूरी तरह से गलत है कि इसका अधिक सेवन आपकी इम्युनिटी को बहुत अधिक बढ़ा देगी। अधिक मात्रा में विटामिन सी के सेवन के भी कई तरह के नुकसान हो सकते हैं। निर्धारित मात्रा के अनुसार पुरुषों को 90 मिलीग्राम जबकि महिलाओं को 75 मिलीग्राम तक प्रतिदिन इस विटामिन का सेवन करना चाहिए। रोजाना बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन लिवर-किडनी की बीमारी या गठिया का भी कारण बन सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
कोविड-19 और विटामिन सी - फोटो : पिक्साबे
मिथ- विटामिन-सी से ठीक हो जाता है कोरोना संक्रमण

कोरोना के दौर में इस अफवाह ने लोगों को बहुत अधिक भ्रमित किया है। कई लोगों ने संक्रमण से बचाव के लिए बहुत अधिक मात्रा में इसका सेवन शुरू कर दिया। हालांकि अध्ययनों में इसे अधूरी जानकारी के तौर पर बताया गया है। विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन-सी कोविड रोगियों की प्रतिरक्षा बढ़ाकर उनको तेज रिकवरी पाने में मदद कर सकती है, लेकिन यह संक्रमण का इलाज नहीं है। प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होने से शरीर, आसानी से वायरस का मुकाबला कर पाता है।

4 of 5
शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए क्या करें? - फोटो : iStock
मिथ- सिर्फ विटामिन सी से ही बढ़ती है इम्युनिटी

इसे भी विशेषज्ञ अधूरी जानकारी बताते हैं। शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए विटामिन-सी जरूरी है पर अकेले विटामिन-सी ही मजबूत प्रतिरक्षा के लिए काफी नहीं है। विटामिन सी के अलावा इम्युनिटी के लिए विटामिन-डी, आयरन, कैल्शियम, तमाम तरह के खनिज और पोषक तत्वों के संयोजन की आवश्यकता होती है। सिर्फ विटामिन सी का सेवन करके इम्युनिटी को मजबूत नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विटामिन-सी के क्या स्रोत हैं? - फोटो : Pixabay
मिथ- सिर्फ खट्टी चीजों में ही होता है विटामिन सी

इसमें कोई दो राय नहीं है कि खट्टे फलों को विटामिन-सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, पर कई अन्य फलों-खाद्य पदार्थों में भी इसकी अच्छी मात्रा पाई जाती है। ब्रोकली, आलू, स्ट्रॉबेरी आदि में भी इस विटामिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। नींबू-संतरे जैसे फलों को इस विटामिन का सबसे लोकप्रिय स्रोत माना जाता है। 


------------------
नोट: यह लेख योग विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। आसन की सही स्थिति के बारे में जानने के लिए किसी योगगुरु से संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें