फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में इन पांच फलों का करें सेवन, इम्यूनिटी बढ़ाने में हैं मददगार

Fri, 06 Nov 2020 01:23 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सर्दियों में फ्लू या संक्रमण का फैलना तो आम बात है, लेकिन अगर इम्यूनिटी अच्छी हो, तो हो सकता है कि आदमी बीमार ही न पड़े या अगर पड़े तो वह जल्दी ही ठीक हो जाए। चूंकि इस बार कोरोना वायरस जैसी जानलेवा बीमारी दुनियाभर में फैली हुई है, ऐसे में और भी ज्यादा सतर्क रहने और इम्यूनिटी बढ़ाने की जरूरत है। वैसे तो फलों का सेवन हर मौसम में करना चाहिए, लेकिन कुछ ऐसे फल हैं, जो सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं। ये सामान्य सर्दी-जुकाम से लेकर कोरोना वायरस से भी बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में किन फलों का सेवन करना चाहिए जो इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अमरूद 
  • अमरूद वैसे तो भारत में मिलने वाला एक साधारण फल है, लेकिन इसके फायदे अनेक हैं। इसके औषधीय गुणों के कारण इसे 'अमृत फल' भी कहा जाता है। दरअसल, अमरूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो संक्रमण से लड़ता है और बीमारियों को दूर भगाता है। इसमें उच्च मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जिसे ब्लड शुगर और हृदय के लिए फायदेमंद माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नाशपाती 
  • अमरूद की तरह ही नाशपाती भी विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिससे इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद मिलती है। आमतौर पर नाशपाती जैसे फलों को सामान्य सर्दी, फ्लू या अन्य कई हल्की बीमारियों में खाने की सलाह दी जाती है। इसके सेवन से हृदय रोगों को भी कम करने में मदद मिलती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
संतरा 
  • संतरा पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए सर्दियों के मौसम में विशेषज्ञों द्वारा हर किसी को इसके सेवन की सलाह दी जाती है। संतरे विटामिन सी से भरे हुए होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं। रोजाना संतरे का जूस पीना भी फायदेमंद होता है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मौसमी 
  • मौसमी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी को मजबूत करती है, क्योंकि यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। इसके रोजाना सेवन से न सिर्फ सर्दी-जुकाम की समस्या में राहत मिलेगी बल्कि बैक्टीरिया और वायरस के खिलाफ लड़ने में भी मदद मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आलूबुखारा 
  • प्लम यानी आलूबुखारा में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, के और ढेर सारा फाइबर मौजूद होता है। इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने में तो मदद मिलती ही है, साथ ही शरीर मजबूत और ताकतवर भी बनता है। 
नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें