फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाद भी-सेहत भी: बारिश के मौसम में ये चीजें बढ़ाएंगी इम्यूनिटी, जरूर करें सेवन

Wed, 07 Jul 2021 08:12 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Dr. Rajesh Mundeja 

डॉ राजेश मुंडेजा 
जनरल फिजीशियन, उजाला सिग्नस अस्पताल  
डिग्री- एम.बी.बी.एस, एमडी


बारिश के मौसम में इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे कई लोग हैं, जो बरसात में संक्रमण, स्किन एलर्जी, फूड प्वाइजनिंग, अपच और वायरल बुखार जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं और चूंकि अभी देश में कोरोना का संकट भी छाया हुआ है, ऐसे में जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है, उनके कोरोना से संक्रमित होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसलिए तमाम तरह के स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को कम करने के इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखना और अपनी सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आप अपने आहार में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं और कुछ चीजों से दूरियां भी बनानी होंगी। आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में किन चीजों के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ेगी और क्या नहीं खाना चाहिए? 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मौसमी और खट्टे फल हैं जरूरी 
  • फलों को अच्छी सेहत के लिए बहुत ही जरूरी माना जाता है। बारिशष के मौसम में आप संतरा, मौसमी, जामुन, अनार, आलूबुखारा, पपीता, कीवी, सेब, अमरूद, केला आदि फलों को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं, क्योंकि ये विटामिन-सी समेत सभी प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि विटामिन-सी इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी होते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रोटीन से भरपूर आहार लें 
  • प्रोटीन से भरपूर चीजें, जैसे- दाल, दूध, दही, अंडा, पनीर, सोया, टोफू आदि का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इसके अलावा आप अपने आहार में दही और छाछ को भी शामिल कर सकते हैं। ये सभी चीजें इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकती हैं, जिससे संक्रमण से लड़ने में मदद मिलेगी। 

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
हल्का गर्म पानी पिएं 
  • अच्छे स्वास्थ्य के लिए पानी तो सबसे जरूरी है, क्योंकि अगर शरीर में पानी की कमी हो जाए तो तरह-तरह की बीमारियों के होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए पानी पिएं और हो सके तो हल्का गर्म पानी पिएं। इससे इम्यूनिटी को भी बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयुष मंत्रालय ने भी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए गर्म पानी पीने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
मसालेदार खाना खाने से बचें 
  • बारिश के मौसम में मसालेदार खाना, स्ट्रीट फूड, जंक फूड और फ्राइड फूड से बचना चाहिए, क्योंकि पेट संबंधी परेशानियां पैदा कर सकते हैं और साथ ही ये इम्यूनिटी को भी कमजोर करते हैं। इससे और भी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा ताजा खाना खाएं। 
नोट: डॉक्टर राजेश मुंडेजा, सऊदी अरब, मॉरीशस, मालदीव और भारत सहित विभिन्न देशों में काम करने के साथ 25+ वर्षों के अनुभव वाले एक जाने-माने चिकित्सक हैं। इन्होंने बीकानेर के एसपी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और एमडी की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ इन्होंने सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय में चिकित्सा विशेषज्ञ के रूप में काम किया है और उजाला सिग्नस अस्पताल में शामिल होने से पहले आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के महामृत्युंजय अस्पताल में निर्देशक, वरिष्ठ सलाहकार चिकित्सक और चिकित्सा विभाग के प्रमुख रहे हैं।  

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित अस्वीकरण- बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें