फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: आपकी ये 4 आदतें आपके हार्ट को पहुंचा रही हैं नुकसान, आज ही बदलना बेहतर

Tue, 06 Jul 2021 05:26 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
डॉ मधुर जैन
हृदय रोग विशेषज्ञ और न्यूरोलॉजिस्ट
अनुभव- 10 साल से ज्यादा

Medically Reviewed by Dr. Madhur Jain

इंसान के शरीर में सभी अंग अपनी-अपनी जगह पर महत्वपूर्ण होते हैं। जब हम कोई काम करते हैं तो उस हिसाब से सभी अंग जरूरत के हिसाब से कार्य करते हैं। जैसे हम कोई चीज उठाते हैं, तो हमारे हाथों का काम ज्यादा होता है। लेकिन ये तो वो अंग हैं जो बाहर दिखते हैं, जबकि हमारे शरीर के अंदर भी कई ऐसे अभिन्न अंग हैं जो काफी महत्वपूर्ण हैं। जैसे- हमारा दिल, हमारा हार्ट व्यक्ति के पूरे शरीर में ऑक्सीजन युक्त रक्त को पूरे शरीर में फैलाता है। यही नहीं, कार्बन डाइऑक्साइड मिले हुए खून को दिल पूरे शरीर से अपनी तरफ लाकर उससे ऑक्सीकरण करता है। लेकिन आजकल के दौर में लोगों को हार्ट से जुड़ी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, जिसके पीछे कहीं न कहीं हमारी खराब दिनचर्या और कुछ आदते हैं। तो चलिए ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में आपको बताते हैं, जिन्हें आप बदलकर अपने हार्ट को स्वस्थ रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन आदतों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
Smoking - फोटो : Pixabay
धूम्रपान की वजह से
  • कई लोग शौक के मारे तो कई लोग तनाव को दूर करने के लिए धूम्रपान करते हैं। लेकिन हमें ये समझना होगा कि ये हमारे दिल के लिए काफी हानिकारक है, क्योंकि सिगरेट में निकोटीन होता है, जो तनाव को कम तो करता है, लेकिन हमारे हार्ट समेत हमारे फेफड़ों पर भी खराब असर डालता है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
शारीरिक श्रम न करना
  • हमारा शरीर कुछ इस तरह है कि अगर आप एक लिमिट से ज्यादा काम करेंगे तो थक जाएंगे, और अगर आप बिल्कुल भी शारीरिक श्रम नहीं करेंगे तो ये भी हमारे शरीर के लिए खराब होता है। जब लंबे वक्त तक कोई काम न किया जाए और सिर्फ बैठा जाए तो इससे ब्लड सर्कुलेशन का संतुलन बिगड़ जाता है और फिर धमनियां सिकुड़ने लगती है जिसका असर हार्ट पर पड़ने लगता है। यही नहीं, इससे दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए शारीरिक श्रम करना जरूरी है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
सब्जियों और फलों को नहीं खाना
  • अगर हमें स्वस्थ रहना है और अपने दिल को भी हेल्दी रखना है, तो एक अच्छा आहार लेना जरूरी है। लेकिन कुछ लोग घर पर बने खाने और फलों की जगह पर बाहर के जंक फूड को ज्यादा पसंद करते हैं। एक तो इससे शरीर को पोषक तत्व नहीं मिल पाते, तो दूसरा आप बीमारियों की चपेट में तक आ सकते हैं। इसलिए घर पर बनी सब्जियों और मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
काफी ज्यादा तनाव से घिरना
  • आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में हर कोई अपने काम के बोझ के तले दबा हुआ है, जिसकी वजह से लोग काफी तनाव ले रहे हैं। लेकिन ये तनाव हमारी सेहत और खासकर कि हमारे दिल के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है। वहीं, कुछ लोग इस तनाव की वजह से गुस्सा करते हैं और आगे चलकर डिप्रेशन तक का शिकार हो सकते हैं। ऐसे में व्यक्ति को हार्ट अटैक तक आ सकता है। इसलिए तनाव से दूर रहना बेहतर विकल्प है।

नोट: डॉ मधुर जैन उजाला सिग्नस अस्पताल, रेवाड़ी में कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोलॉजिस्ट हैं। इन्होंने तंजावुर मेडिकल कॉलेज, द तमिलनाडु डॉक्टर एमजीआर मेडिकल यूनिवर्सिटी से अपना एमबीबीएस पूरा किया है। इसी के साथ डॉक्टर जैन ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन से डी.एन.बी मेडिसिन और डी.एन.बी  कार्डियोलॉजी किया है। इनके पास एम्स, वी.एम. एम. सी. सी और सफदरजंग अस्पताल सहित कई अस्पतालों में काम करने का 10 सालों से ज़्यादा का अनुभव है। डॉक्टर मधुर जैन के पास शरीर रचना विज्ञान, ईसीजी और प्रसूति, और स्त्री रोग में संमान का प्रमाण पत्र भी है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें