फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय है सेहत के लिए फायदेमंद, बढ़ाती है इम्यूनिटी

Tue, 11 May 2021 08:58 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

प्रिया पांडेय

डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष


इस कोरोना काल में लोग सबसे ज्यादा अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने पर दे रहे हैं। विशेषज्ञ इस महामारी की शुरुआत से ही ये कहते आ रहे हैं कि जिनकी इम्यूनिटी मजबूत होती है, वे कोरोना से संक्रमित होने के बाद भी जल्दी ठीक हो जाते हैं। यही वजह है लोग अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए तरह-तरह के ड्रिंक्स, काढ़े व चाय का सेवन कर रहे हैं। इन्हीं में से एक है अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय, जिसे सेहत के लिए फायदेमंद और इम्यूनिटी बढ़ाने वाला माना जा रहा है। आइए जानते हैं इस इम्यूनिटी बूस्टर चाय बनाने के तरीके के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक के फायदे 
  • अदरक को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसमें एंटी-बायोटिक के साथ-साथ एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। यह न सिर्फ पाचन तंत्र के लिए सही रहता है बल्कि यह खांसी को भी कम करता है और हृदय के लिए भी लाभदायक होता है। इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने की क्षमता भी होती है। भारत में लोग अदरक की चाय पीना खूब पसंद करते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
लहसुन के फायदे 
  • लहसुन को उसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसे 'प्राकृतिक एंटी-बायोटिक' भी कहा जाता है। लहसुन को सर्दी-खांसी जैसी समस्याओं में तो फायदेमंद माना ही जाता है, साथ ही यह प्रतिरक्षा तंत्र को बढ़ाने में भी मदद करता है, जिससे बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होती है। 

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
हल्दी के फायदे 
  • हल्दी एक चमत्कारिक मसाला है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेदिक हर्बल दवाएं बनाने में किया जाता है। इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुण पाए जाते हैं, इसीलिए दूध में हल्दी पाउडर मिलाकर पीने की सलाह दी जाती है। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय बनाने के लिए सामग्री 
  • आधा इंच अदरक 
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर या आधा इंच कच्ची हल्दी 
  • लहसुन की दो कलियां 
  • डेढ़ कप पानी 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
कैसे बनाएं अदरक, लहसुन और हल्दी की चाय? 
  • पहले अदरक, लहसुन और हल्दी का पेस्ट बनाएं। इसके लिए थोड़ा सा पानी डाल सकते हैं। अब चाय के लिए पानी उबालें और उसमें एक चम्मच पेस्ट मिला दें। फिर उसे कुछ देर तक उबालें। अब उस चाय को एक कप में डाल दें और चाहें तो उसमें नींबू और शहद भी मिला सकते हैं। यह खास चाय आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर हो सकती है। 
नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें