प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
सर्दी ऐसा मौसम है जिसमें अगर शरीरिक सक्रियता कम होती है, तो फिर वजन बढ़ने की आशंका भी बढ़ जाती है। ऐसे में व्यायाम करना सर्दी के मौसम में कभी नहीं छोड़ना चाहिए। इस मौसम में संतुलित भोजन करना चाहिए। शरीर को कार्बोहाइड्रेट के साथ ही प्रोटीन, तरल पदार्थ, वसा और फाइबर की काफी जरूरत होती है। इसलिए मौसमी फल व सब्जियां खानी चाहिए। अपने खाने में सलाद, सूप, हरी सब्जियों को शामिल करना चाहिए। साथ ही शरीर में पानी की कमी भी नहीं होने देना चाहिए।